फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Milkman's body found hanging from a tree under suspicious circumstances

Kanpur News: संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला दूधिया का शव

Sat, 18 May 2024 02:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 18 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Milkman's body found hanging from a tree under suspicious circumstances
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के मुर्री गांव से पहले सड़क किनारे आम के पेड़ पर गुरुवार देर रात एक दूधिया का शव संदिग्ध हालात में रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मुर्री निवासी जय सिंह (48) पुत्र इतवारी लाल दूध का कारोबार करता था। गुरुवार देर रात गांव से पहले एक पुलिया के किनारे आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से शव लटका मिला। पास में ही उसकी बाइक व उस पर दूध के कैन बंधे थे। मृतक के बेटे सचिन ने पुलिस को बताया कि पिता बहेलियन पुरवा में दूध लेने गए थे। रात 10 बजे तक घर वापस नहीं लौटे। इस पर वह बार बार फोन कर रहा था। फोन भी नहीं उठा। इस पर वह ढूंढने के लिए परिवार के लोगों के साथ निकला तो गांव के बाहर एक पुलिया के पास बाइक खड़ी मिली। सड़क से नीचे की तरफ एक आम के पेड़ पर पिता का शव फंदे पर लटका था। इधर जय सिंह की मौत पर पत्नी पूनम, मां अनार कली, बहन वैष्णवी, भाई विजय सिंह व बेटा सचिन बिलखता रहा। वहीं घटना के बाद कुछ लोगों में आत्महत्या किए जाने व कुछ में अनहोनी की चर्चा रही। चौकी इंचार्ज बिरहून धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव फंदा पर लटका देख परिजनों ने उतार लिया था। जानकारी पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed