फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Military officer's car overturned, eight family members injured

कन्नौज: सैन्य अधिकारी की कार पलटी, परिवार के आठ लोग घायल

Tue, 01 Dec 2020 05:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Dec 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Military officer's car overturned, eight family members injured
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज जिले के तालग्राम में घर में डकैती की सूचना मिलने पर परिवार के साथ जम्मू से प्रतापगढ़ जा रहे सैन्य अधिकारी की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सैन्य अधिकारी समेत परिवार के आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां तीन की हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिला प्रतापगढ़ के सांगापुर थाने के गांव पूरावदेंयू निवासी अरविंद कुमार मिश्र(56) पुत्र त्रिभुवन नाथ सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) में लेफ्टिनेंट हैं।
विज्ञापन


मौजूदा समय बीएसएफ बटालियन 115-बी संतनगर जम्मू कश्मीर के लेह में तैनात हैं। इन्हें शनिवार को प्रतापगढ़ में घर में डकैती की सूचना मिली। जानकारी मिलने के बाद वह नौ दिसंबर तक की छुट्टी लेकर परिवार सहित प्रतापगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जम्मू से दिल्ली एयरपोर्ट आए थे। यहां से निजी कार से प्रतापगढ़ जा रहे थे। इनके साथ पत्नी शिल्पा मिश्र, बेटा ऋषभ, बेटी वैष्णवी, दो छोटे बच्चे, तारापुर निवासी साले विश्वनाथ के बेटे आशीष मिश्र, नई दिल्ली बावन महावीर कांप्लेक्स पार्ट-02 निवासी लालू मिश्र भी थे।


मंगलवार को तालग्राम के थाना मछैया के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इनकी जायलो कार पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। यूपीडा के सुखबीर सिंह और जयप्रकाश ने घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। यहां से कार चालक लालू, ऋषभ और शिल्पा को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed