{"_id":"5ed95f1f68c04a3fa24ffe81","slug":"migrant-couple-got-child-happiness-in-labor-special-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी दंपति को श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मिला संतान सुख, चेन्नई से चली और नागपुर में हुआ महिला को प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी दंपति को श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मिला संतान सुख, चेन्नई से चली और नागपुर में हुआ महिला को प्रसव
Fri, 05 Jun 2020 08:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Jun 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल
- फोटो : social media
लॉकडाउन के चलते चेन्नई में फंसे उन्नाव निवासी एक दंपति को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से घर आते समय संतान सुख की प्राप्ति हुई। महिला ने नागपुर स्टेशन पर एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसे यहीं के एक अस्पताल में एक दिन के लिए भर्ती कराया गया।
गुरुवार को बच्चे के साथ पति-पत्नी कानपुर सेंट्रल पहुंचे। उन्नाव के मौरावां निवासी अर्जुन चेन्नई में वेल्डिंग का काम करते हैं। साथ में पत्नी चंद्रकला देवी भी थीं। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से घर आने का मौका मिला तो वह गर्भवती पत्नी के साथ चल दिए।
मंगलवार को नागपुर से पहले पत्नी को तेज प्रसव पीड़ा होने की जानकारी उन्होंने ट्रेन स्टाफ को दी। नागपुर में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। रेलवे ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
तबीयत ठीक होने पर बुधवार को उन्हें कुर्ला-गोरखपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में बैठाया गया। कानपुर सेंट्रल पहुंचने पर अर्जुन ने बताया कि इन कठिन परिस्थितियों में वह परिवार समेत सही सलामत आ गए हैं। रोडवेज बस से उन्हें उन्नाव भेजा गया।