कानपुर: महाराजपुर में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव में रविवार तड़के करीब तीन बजे 47 वर्षीय अधेड़ का शव नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान महुआ गांव निवासी राम शंकर पुत्र राम आसरे (47) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मृतक के बेटे नरेश ने पुलिस को दी।
पड़ोसी से विवाद के बाद मिला शव
बताया जा रहा है कि शनिवार को राम शंकर का किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार तड़के उसका शव गांव में ही नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कराने और मौत की वजह स्पष्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस परिस्थितियों में राम शंकर का शव मिला है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह
थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।