फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   micro kamdhenu plane start

25 पशुओं की माइक्रो कामधेनु योजना शुरू

Thu, 23 Jul 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Thu, 23 Jul 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
शासन की ओर से संचालित की जा रही कामधेनु, मिनी कामधेनु योजनां के बाद अब 25 पशुओं की माइक्रो कामधेनु योजना शुरू की है। जिले में 40 पशुपालकों का लक्ष्य रखा गया है। योजना की यूनिट स्थापना करने के लिए कुल लागत 26 लाख 99 हजार रुपये आएगी। विभाग ने इच्छुक पशुपालकों से 17 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि 100 दुधारू पशुओं की कामधेनु और 50 दुधारू पशुओं की मिनी कामधेनु योजना संचालित की जा रही थी। पशुपालक शासन से लगातार कम पशुओं की योजना शुरू किए जाने की मांग कर रहे थे। अब 25 दुधारू पशुओं की माइक्रो कामधेनु योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन


जिले में 40 माइक्रो कामधेनु यूनिट स्थापित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना अंतर्गत यूनिट स्थापना में कुल लागत करीब 26 लाख 99 हजार निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें लाभार्थी को 25 प्रतिशत धनराशि मार्जिन मनी 6 लाख 74 हजार 750 रुपये स्वयं वहन करना होगा। 75 प्रतिशत धनराशि 20 लाख 25 हजार रुपये बैंक से ऋण के रूप में प्राप्त करना होगा। लाभार्थी 75 प्रतिशत से अधिक धनराशि का ऋण प्राप्त करता है।

योजना लागत के 75 प्रतिशत पर ही ब्याज की प्रतिपूर्ति की जाएगी। पशुपालन विभाग ने यूनिट स्थापित करने के इच्छुक पशुपालकों से 17 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं।

शासन की ओर से संचालित की जा रही कामधेनु, मिनी कामधेनु योजनां के बाद अब 25 पशुओं की माइक्रो कामधेनु योजना शुरू की है। जिले में 40 पशुपालकों का लक्ष्य रखा गया है। योजना की यूनिट स्थापना करने के लिए कुल लागत 26 लाख 99 हजार रुपये आएगी। विभाग ने इच्छुक पशुपालकों से 17 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं।
बताते चलें कि 100 दुधारू पशुओं की कामधेनु और 50 दुधारू पशुओं की मिनी कामधेनु योजना संचालित की जा रही थी। पशुपालक शासन से लगातार कम पशुओं की योजना शुरू किए जाने की मांग कर रहे थे। अब 25 दुधारू पशुओं की माइक्रो कामधेनु योजना शुरू की गई है। जिले में 40 माइक्रो कामधेनु यूनिट स्थापित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना अंतर्गत यूनिट स्थापना में कुल लागत करीब 26 लाख 99 हजार निर्धारित की गई है। जिसमें लाभार्थी को 25 प्रतिशत धनराशि मार्जिन मनी 6 लाख 74 हजार 750 रुपये स्वयं वहन करना होगा। 75 प्रतिशत धनराशि 20 लाख 25 हजार रुपये बैंक से ऋण के रूप में प्राप्त करना होगा। लाभार्थी 75 प्रतिशत से अधिक धनराशि का ऋण प्राप्त करता है। योजना लागत के 75 प्रतिशत पर ही ब्याज की प्रतिपूर्ति की जाएगी। पशुपालन विभाग ने यूनिट स्थापित करने के इच्छुक पशुपालकों से 17 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं।
इंसेट-
शासन स्तर से 25 पशुओं की माइक्रो कामधेनु योजना शुरू की गई है। जिसकी यूनिट स्थापना में 26 लाख 99 हजार रुपये की कुल लागत आएगी। योजना के लिए आवेदक के पास 0.5 एकड़ भूमि होना अनिवार्य है। इच्छुक पशुपालक 17 अगस्त तक ऋणदाता बैंक सहमति पत्र, भूमि दस्तावेज व मार्जिन मनी साक्ष्यों सहित संपर्क कर सकते हैं।

 
डा. विजय सिंह (मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कानपुर देहात) ने बताया कि शासन स्तर से 25 पशुओं की माइक्रो कामधेनु योजना शुरू की गई है। जिसकी यूनिट स्थापना में 26 लाख 99 हजार रुपये की कुल लागत आएगी। योजना के लिए आवेदक के पास 0.5 एकड़ भूमि होना अनिवार्य है। इच्छुक पशुपालक 17 अगस्त तक ऋणदाता बैंक सहमति पत्र, भूमि दस्तावेज व मार्जिन मनी साक्ष्यों सहित संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed