{"_id":"6ab2ddd96545c6cc200c2a62","slug":"mewa-thapa-of-nepal-defeated-murshid-pehlwan-of-shivli-kanpur-news-c-220-1-akb1007-149371-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नेपाल के मेवा थापा ने शिवली के मुर्शीद पहलवान को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नेपाल के मेवा थापा ने शिवली के मुर्शीद पहलवान को किया चित
Wed, 23 Sep 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
रूरा। काशीपुर के हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर के पास बुढ़वा मंगल पर दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ हुआ। पहले दिन नेपाल के मेवा थापा ने कानपुर देहात के शिवली के मुर्शीद पहलवान को चित कर प्रतियोगिता की सबसे बड़ी कुश्ती 51 हजार की जीतकर खूब तालियां बटोरी।
मंदिर के बगल में बनाए गए अखाड़े का भाजपा नेता हेमंत सिंह हेमू ने पूजन पाठ करने के बाद पहलवानों से परिचय लेकर कुश्ती का शुभारंभ करवाया। दोपहर तीन बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता में 28 छोटी व बड़ी कुश्तियां हुईं। इस दौरान हरियाणा, पंजाब, नेपाल, सहारनपुर, दिल्ली, कानपुर देहात, कानपुर नगर, गोरखपुर सहित अन्य प्रदेशों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता की पहली कुश्ती छोटू पहलवान उन्नाव व गुड्डू पहलवान गाऊपुर के बीच में 15 हजार रुपये की हुई। इसमें छोटू पहलवान ने जीत हासिल की। वहीं प्रतियोगिता की आखिरी कुश्ती 21 हजार रुपये की अयोध्या के नागेंद्र दास व हरियाणा के काली पहलवान के बीच में हुई करीब आधा घंटे तक चली कुश्ती के अंत में अयोध्या के पहलवान ने हरियाणा के पहलवान को पटखनी दे दी। इस मौके पर श्याम जी तिवारी, मानवेंद्र सिंह, कपिल सिंह, राजप्रताप सिंह, प्रवीण व जय सिंह सहित आसपास के गांव के लोग मौजूद रहे।