{"_id":"5ed2cd47d0e7755f7a5c768a512d11e8","slug":"metro-work-will-start-in-the-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में शुरू होगा मेट्रो का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में शुरू होगा मेट्रो का काम
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 11 Oct 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने शनिवार को कानपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को ग्रीन सिग्नल दे दिया। नए साल की शुरुआत में निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारियां करने को कहा है। प्रमुख सचिव (आवास) सदाकांत को निर्देश दिए गए कि वे अगले वित्तीय वर्ष के बजट में मेट्रो के लिए बजट का प्रावधान करने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दें।
ताकि निर्माण के दौरान फंड की दिक्कत न हो। स्पेशल पर्चेज व्हिकल (एसपीवी) के नाम केपीएमआरसी (कानपुर मेट्रो रेल कारपोरेशन) रखने पर भी मुहर लगाई गई। राइट्स लिमिटेड के जीएम पियूष कंसल ने लखनऊ में मुख्य सचिव के सामने कानपुर के मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन किया।
विचार-विमर्श के बाद मुख्य सचिव ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का फाइनल डीपीआर अनुमोदित किया। एलएमआरसी (लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन) की तर्ज पर यहां एसपीवी का नाम कानपुर मेट्रो रेल कारपोरेशन (केएमआरसी) करने पर चर्चा के दौरान कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने बताया कि इस शॉर्ट नेम से कोलकाता या कोच्चि मेट्रो रेल कारपोरेशन को जाना जाता है। इसके बाद एसपीवी का नाम केपीएमआरसी रखने का फैसला हुआ।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने एसपीवी शीघ्र ही गठित करने के निर्देश दिए। बैठक में आवास सचिव पंधारी यादव, एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव, केडीए के मुख्य नगर नियोजक स्वराज गांगुली, नगर नियोजक आशीष शिवपुरी, उच्च स्तरीय विकास समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।