फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Metro will take you from IIT to Central for Rs 40, you will get relief from changing rides again and again

Kanpur: IIT से सेंट्रल तक 40 रुपये में पहुंचाएगी मेट्रो, बार-बार सवारी बदलने से मिलेगी निजात, ऐसे होगा फायदा

Fri, 15 Mar 2024 11:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Mar 2024 11:14 AM IST
सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के पीआरओ ने बताया कि एनएमसीजी कार्ड से यात्रा करने पर हर बार किराये में 10 प्रतिशत छूट मिलेगी। 90 सेंटीमीटर (करीब तीन फीट) से छोटे बच्चे के लिए टिकट या कार्ड की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Metro will take you from IIT to Central for Rs 40, you will get relief from changing rides again and again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर आईआईटी से मोतीझील के बीच दौड़ रही मेट्रो का जुलाई तक सेंट्रल स्टेशन और नवंबर से नौबस्ता तक संचालन करने की तैयारी है। इस बीच रूट का किराया भी तय हो गया है। आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक सफर करने में 40 रुपये लगेंगे। वहीं, आईआईटी से नौबस्ता तक जाने में 60 रुपये लगेंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा मेट्रो ट्रेन में सुविधाएं भी अव्वल दर्जे की होंगी। वातानुकूलित मेट्रो का कोना-कोना सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा, जिससे यात्रियों की पूरी सुरक्षा हो सकेगी। आईआईटी से नौबस्ता तक मेट्रो शुरू होने से सबसे बड़ा फायदा यात्रियों को यह होगा कि उनका पैसे के साथ समय भी बचेगा। सफर आरामदायक होगा, वो अलग।

विज्ञापन

आईआईटी से नौबस्ता गल्ला मंडी तक न तो सीधे कोई सिटी बस जाती है और न ही टेंपो, ऑटो या ई-रिक्शा। ऐसे में दो से तीन बार सवारी बदलनी पड़ती है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के पीआरओ ने बताया कि एनएमसीजी कार्ड से यात्रा करने पर हर बार किराये में 10 प्रतिशत छूट मिलेगी। 90 सेंटीमीटर (करीब तीन फीट) से छोटे बच्चे के लिए टिकट या कार्ड की जरूरत नहीं है।

इस तरह होगा फायदा

  • मेट्रो ट्रेन से आईआईटी से स्टेशन: 40 रुपये में 30 मिनट में पहुंचेंगे।
  • ऑटो-टेंपो से: 60 से 65 रुपये और समय कम से कम एक घंटा लगेगा। दो से तीन बार सवारी बदलनी पड़ेगी।
  • मेट्रो ट्रेन से आईआईटी से नौबस्ता: 60 रुपये और कम से कम 45 मिनट लगेगा। सीधा साधन न होने से तीन से चार बार सवारी बदलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

मेट्रो के फायदे अनेक
सही समय पर गंतव्य तक पहुंचना, वातानुकूलित, स्टेशन से लेकर ट्रेनों का कोना-कोना कैमरों से लैस होने की वजह से सफर सुरक्षित होगा। कोई परेशानी होने पर पेनिक बटन दबाकर ट्रेन संचालक से बातचीत की सुविधा। वहीं ऑटो-टंपो चालक रुकते-रुकाते चलते हैं और तीन की जगह चार सवारियां बैठाते हैं। इससे यात्रियों को असुविधा होती है।

ऐसे समझें मेट्रो ट्रेने के किराये का गणित

मेट्रो स्टेशन तक यात्रा भाड़ा
एक स्टेशन तक 10 रुपये
दो स्टेशनों तक  15 रुपये
तीन से छह स्टेशनों तक 20 रुपये
सात से 10 स्टेशनों तक 30 रुपये
11 से 14 स्टेशनों तक   40 रुपये
15 से 18 स्टेशनों तक 50 रुपये
19 से 21 स्टेशन तक 60 रुपये
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed