फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Metro ran at the speed of 90: Can get green signal today

90 की स्पीड से दौड़ी मेट्रो: आज मिल सकती हरी झंडी, मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने देखा संचालन

Thu, 23 Dec 2021 02:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Dec 2021 02:00 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 को मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। अधिकारियों संग गीता नगर मेट्रो स्टेशन भी पहुंचे। वहां से मेट्रो ट्रेन में बैठकर पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन और उसके संचालन, ब्रेक लगाने पर ट्रेन रुकने की स्थिति आदि का जायजा लिया।

विज्ञापन
Metro ran at the speed of 90: Can get green signal today
मेट्रो रेल का परीक्षण करते मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) जनक कुमार गर्ग ने कानपुर में बुधवार को 90 की स्पीड से मेट्रो ट्रेन दौड़ाकर परीक्षण किया। आपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) से स्टेशनों और मेट्रो ट्रेन का संचालन देखा। 23 या 24 दिसंबर को सीएमआरएस की हरी झंडी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


26 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने आएंगे। इसके बाद 28 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। अधिकारियों संग गीता नगर मेट्रो स्टेशन भी पहुंचे। वहां से मेट्रो ट्रेन में बैठकर पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन और उसके संचालन, ब्रेक लगाने पर ट्रेन रुकने की स्थिति आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने आईआईटी मेट्रो स्टेशन से मोतीझील तक 90 किमी प्रति घंटा तक की स्पीड से मेट्रो ट्रेन चलवाई। शाम साढ़े चार बजे तक 9 किमी लंबे एलीवेटेड मेट्रो ट्रैक पर ट्रेन से कई चक्कर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ आए अन्य अधिकारियों ने सेंसरों के माध्यम से रीडिंग ली। सूत्रों के अनुसार परीक्षण पूरी तरह सफल रहा है। एक-दो दिन में परीक्षण रिपोर्ट आने और उसमें कामर्शियल रन (यात्रियों के लिए मेट्रो ट्रेन का संचालन) के लिए हरी झंडी मिलने के आसार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed