फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Metro Rail Safety Commissioner will come after Holi

Kanpur: होली बाद आएंगे मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त, माह के अंत में सेंट्रल तक मेट्रो सफर की तैयारी

Thu, 13 Mar 2025 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Mar 2025 11:16 PM IST
सार

Kanpur News: चुन्नीगंज से सेंट्रल तक भूमिगत मेट्रो स्टेशनों पर आटोमैटिक टिकट फेयर कलेक्शन सिस्टम लगे।

विज्ञापन
Metro Rail Safety Commissioner will come after Holi
आटोमैटिक टिकट फेयर कलेक्शन सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मार्च के अंत में आईआईटी से भूमिगत सेंट्रल स्टेशन तक शहरवासियों को ट्रेन में सफर कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत गुरुवार को चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक पांचों भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में आटोमैटिक टिकट फेयर कलेक्शन सिस्टम लगाने का कार्य पूरा किया गया। होली बाद मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन



मेट्रो के डिप्टी जीएम (पीआर) पंचानन मिश्रा ने बताया कि होली के बाद 18 या 19 मार्च को मेट्रो रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) जनक कुमार गर्ग के भूमिगत रूट का निरीक्षण करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनकी हरी झंडी मिलते ही मोतीझील के आगे चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक यात्रियों को मेट्रो में सफर करने की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन


मेट्रो के एमडी सुशील कुमार के अनुसार यात्री सेवा शुरू करने से पूर्व की प्रक्रिया के तहत मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की टीम हाल ही में निरीक्षण के लिए कानपुर आई थी। सीएमआरएस से एनओसी मिलने के बाद जल्द ही कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed