फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Metro can track passing over the flyover

मेट्रो ट्रैक के ऊपर से गुजर सकता है फ्लाईओवर

Sat, 27 Feb 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Metro can track passing over the flyover

रेल बजट में जीटी रोड पर छह फ्लाईओवर बनने के एलान ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों की परेशानी बढ़ा दी है। वे बीच का रास्ता निकालने के लिए मंथन कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस रूट पर प्रस्तावित मेट्रो ट्रैक के ऊपर से फ्लाईओवर निकालने पर भी विचार शुरू हो गया है। इसके लिए दिल्ली में बने इस तरह के फ्लाईओवर का हवाला दिया जा रहा है।
विज्ञापन


रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 25 फरवरी को जीटी रोड की जिन छह रेलवे क्रासिंगों पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने का एलान किया, उनमें कल्याणपुर क्रासिंग, गुरुदेव क्रासिंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ केडीए, कमिश्नर से लेकर शासन तक ने यहां पहले चरण में आईआईटी से रावतपुर स्टेशन तक मेट्रो ट्रैक बिछाने और गुरुदेव चौराहे के पास पालीटेक्निक में मेट्रो रेल डिपो एवं यार्ड बनाने की प्लानिंग की है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों ने बताया कि मेट्रो रेल के लिए जो डीपीआर तैयार की गई है।

उसके तहत पहले चरण में आईआईटी से रावतपुर स्टेशन तक जीटी रोड के समानांतर एलीवेटेड ट्रैक बिछाकर मेट्रो रेल चलाने की प्लानिंग है।

उच्च स्तरीय विकास समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव के अनुसार इस छोटे रूट में दो फ्लाईओवर बनने हैं। इसलिए उन दोनों चौराहों पर या तो मेट्रो ट्रैक की ऊंचाई बढ़ाकर लगभग दोगुनी करनी पड़ेगी या एलीवेटेड मेट्रो ट्रैक के ऊपर से फ्लाईओवर बनाया जा सकता है।

गोविंदपुरी समानांतर पुल का स्लैब पड़ा
कानपुर। सेतु निगम ने शुक्रवार को गोविंदपुरी के समानांतर निर्माणाधीन पुल का एक और स्लैब डाल दिया। गोविंद नगर की तरफ रेलवे ट्रैक के पास स्लैब ती ढलाई सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई थी, जो देर शाम साढ़े सात बजे तक चली।

सेतु निगम के अफसरों ने बताया कि अब रेलवे ट्रैक के किनारे अंतिम स्लैब का निर्माण शेष है। वह तभी हो पाएगा, जब रेलवे वहां पिलर का निर्माण पूरा कर लेगा। पुल के दोनों तरफ रैंप बनाने का काम भी तेज कर दिया गया है।

नहीं रुकेगा मंधना बिठूर लाइन का काम
कानपुर। मंधना-बिठूर (ब्रहावर्त स्टेशन) के बीच छोटी लाइन को बड़ी लाइन में परिवर्तित किए जाने का काम अब नहीं रुकेगा। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में मंधना-बिठूर बड़ी लाइन बिछाए जाने की घोषणा की है।


इसके लिए धन का भी प्रावधान किया है। रेल बजट में मंधना-बिठूर रेल लाइन के आमान परिर्वतन को शामिल किए जाने से साफ हो गया है कि फिलहाल रेल मंत्रालय का फर्रुखाबाद रेलमार्ग को मंधना से पनकी तक डायवर्ट किए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed