{"_id":"68926a5e66994ee48b0501f4","slug":"merger-of-80-schools-located-at-distance-of-more-than-one-km-will-end-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1215831-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक किमी से अधिक दूरी वाले 80 स्कूलों का विलय होगा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक किमी से अधिक दूरी वाले 80 स्कूलों का विलय होगा समाप्त
विज्ञापन
कानपुर। शासन के आदेश के बाद अब शहर में भी एक किलोमीटर से अधिक दूरी वाले स्कूलों का विलय निरस्त किया जाएगा। अभी तक जानकारी के अनुसार इस दायरे में शहर के करीब 80 स्कूल आएंगे। बीएसए ने गूगल मैप के माध्यम से या मैन्युअली स्कूलों की दूरी मापने के लिए टीम गठित की है।
प्रदेश सरकार की ओर से ऐसे परिषदीय स्कूलों को विलय करने के निर्देश दिए गए थे जिनमें छात्र संख्या 50 से कम हो। इस पर शिक्षा विभाग ने शहर में प्रक्रिया शुरू की तो कई ऐसे स्कूलों का भी विलय कर दिया गया जिनकी दूरी दो से ढाई किलोमीटर तक थी। लोगों की नाराजगी के बाद आपत्तियां मांगी गईं।
विलय हुए स्कूलों की दूरी एक किमी से भी अधिक होने की शिकायतें शासन के पास पहुंचीं। इस पर शासन ने आदेश जारी किया है कि बस्ती से स्कूल की दूरी एक किलोमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। विभाग के सूत्रों का कहना है कि शहर में 266 स्कूलों का विलय हुआ था।
विज्ञापन
इसमें करीब 80 स्कूल ऐसे हैं जिनकी दूरी एक किलोमीटर से अधिक है। बीएसए सुरजीत सिंह ने बताया कि स्कूलों की दूरी नापने के लिए टीम बनाई गई है। रिपोर्ट में अगर स्कूलों का विलय मानक के विपरीत होगा तो उसे निरस्त किया जाएगा।