{"_id":"61c3810157dcf111963d352c","slug":"mercury-reached-5-6-degrees-in-kanpur-dehat-farmer-died-due-to-cold-akbarpur-news-knp6711285103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में पारा 5.6 डिग्री पर पहुंचा, ठंड से किसान की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में पारा 5.6 डिग्री पर पहुंचा, ठंड से किसान की जान गई
विज्ञापन
मुंगीसापुर में हाईवे किनारे अलाव तापते राहगीर। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/राजपुर। जिले में रात के गिरते तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री व अधिकतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं ठंड से एक किसान की मौत हो गई।
परिजनों की सूचना पर लेखपाल ने जांच की बात कही है। उधर, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे लुढ़कने की संभावना है। दिसंबर के पहले दो सप्ताह राहत भरे निकलने के बाद अब तीसरे सप्ताह में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। रात के समय तापमान गिरने से लोग ठंड से बेहाल हो रहे हैं।
रमऊ गांव निवासी गिरजाशंकर ने बताया कि मंगलवार शाम बड़े भाई किसान जयहिंद कटियार (70) को ठंड लग गई थी। खाना खाने के बाद वे बरामदे में सोने चले गए। बुधवार की सुबह वह बिस्तर में मृत अवस्था में मिले।
विज्ञापन
इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई। वहीं परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। लेखपाल शानू शुक्ला ने बताया कि ठंड से किसान की मौत की जानकारी हुई है। गांव जाकर जांच की जाएगी। उधर, मंगलवार की रात कड़ाके की ठंड से जहां लोग बेहाल रहे वहीं, बुधवार की सुबह धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली।
लोग खुली जगहों पर बैठकर धूप सेंकते दिखे। बढ़ती ठंड का सबसे अधिक असर पशु-पक्षियों पर पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने तापमान में और गिरावट की उम्मीद जताई है। किसानों को सलाह दी गई कि वह आलू व सब्जी की फसलों में हल्की सिंचाई करें। जिससे उचित नमी बनी रहे।