{"_id":"6ae65202a9a7323ca308ce85","slug":"mercury-dropped-to-its-lowest-level-in-55-years-on-october-30-and-31-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1700042-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 55 साल में 30-31 अक्तूबर को सबसे नीचे गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 55 साल में 30-31 अक्तूबर को सबसे नीचे गिरा पारा
विज्ञापन
कानपुर। 55 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि 30 और 31 अक्तूबर को अधिकतम तापमान सबसे नीचे आ गया। घने बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी से 30 अक्तूबर को अधिकतम 23.6 डिग्री और 31 अक्तूबर को 24 डिग्री पर आ गया। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में इन दो दिनों को छोड़कर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग में वर्ष 1971 से उपलब्ध आंकड़ों की पड़ताल से पता चला कि इसके पहले पिछले साल वर्ष 2025 में 30 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री और 31 अक्तूबर को 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर के पूरे महीने में अब तक अधिकतम तापमान के वर्ष 2006 में सबसे नीचे आने का रिकॉर्ड है। वर्ष 2006 में 19 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रहा था। अक्तूबर के महीने में इससे नीचे अधिकतम तापमान कभी नहीं गिरा।
विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बादल, बूंदाबांदी और माहौल में अधिक नमी होने के कारण 30 और 31 अक्तूबर को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड नीचे आ गया। वर्ष 1971 से अब तक इन दो दिनों में इतना नीचे तापमान नहीं आया। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों को छोड़कर अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य औसत से अधिक रहा है। पूरे अक्तूबर महीने की सामान्य औसत बारिश 44.6 मिमी है लेकिन इस बार 31.7 मिमी बारिश ही हुई है।