फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Merchant Navy personnel from Kanpur died in Indonesia, body reached home after 17 day

UP: इंडोनेशिया में हुई कानपुर के मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत, 17 दिन बाद शव घर पहुंचा, हर आंख हुई नम

Mon, 28 Apr 2025 02:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Apr 2025 02:30 PM IST
सार

Kanpur News: युवक लगातार काम करने की वजह से अचानक गश खाकर गिर गया था। तीन दिन बाद होश आया था। इंडोनेशिया में इलाज चल रहा था। 11 अप्रैल को अस्पताल में दम तोड़ा।

विज्ञापन
Merchant Navy personnel from Kanpur died in Indonesia, body reached home after 17 day
मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रावतपुर गांव आदर्श नगर निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी का शव सोमवार सुबह घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। इंडोनेशिया में इलाज के दौरान उनकी 11 अप्रैल को मौत हुई थी। 17 दिन बाद शव कानपुर स्थित उनके घर पहुंच पाया। परिजनों के मुताबिक लगातार काम करने की वजह से अचानक गश खाकर बेहोश होने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। तीन दिन बाद उन्हें होश आया तब उन्होंने परिजनों को फोन कर सूचना दी थी। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


पिता यदुनाथ ने बताया कि छोटा बेटा विजय (28) 2014 से मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। 22 फरवरी को वह घर से गया था एक महीने बाद 27 मार्च को हुए काम के दौरान गिर पड़े थे। दो दिन बाद होश आने पर 29 को उन्होंने घर पर फोन कर बात की थी और चोट लगने का जिक्र किया था। वीडियो कॉल के माध्यम से बेटे को देखा था। तब से उनका इलाज चल रहा था। 11 अप्रैल को उनके निधन की सूचना मिली। विदेश में कागजी कार्रवाई के चलते हैं 17 दिन बाद शव घर आ पाया है। उन्होंने बताया कि वह 36 घंटे से लगातार काम कर रहा था जिस कारण वह गश खाकर जहाज पर ही गिर गया। सिर में चोट आने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा अजय 2012 से मर्चेंट नेवी में काम कर रहा है।
विज्ञापन

Merchant Navy personnel from Kanpur died in Indonesia, body reached home after 17 day
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले हुई थी शादी, एक साल का मासूम बेटा 
विजय की मौत से घर में कोहराम मचा है। पत्नी राजरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। एक साल का मासूम बेटा है। मां रामश्री, बड़ी बहन संतोषी, साक्षी व छोटी जया का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो महीना पहले ही ड्यूटी पर गया था विजय
पिता ने बताया कि विजय दो माह पहले शिप पर गया था। 27 मार्च को काम के दौरान गिर गए थे। दो दिन बाद 29 को उन्हें होश आया। तब वीडियो कॉल से बात की थी। लेकिन यह पता नहीं था की हालत इतनी गंभीर है कि उनका निधन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed