{"_id":"62d6c4d43c9c7616e9219a73","slug":"mentally-ill-youth-locked-himself-in-a-parcel-vehicle-in-kanpur-shatabdi-stood-for-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मानसिक बीमार युवक ने पार्सल यान में खुद को किया बंद, एक घंटे खड़ी रही शताब्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मानसिक बीमार युवक ने पार्सल यान में खुद को किया बंद, एक घंटे खड़ी रही शताब्दी
Tue, 19 Jul 2022 08:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 19 Jul 2022 08:21 PM IST
सार
मंगलवार को लखनऊ से स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़े मानसिक बीमार युवक के चलते रेलवे कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा। उसके चलते एक घंटे ट्रेन भी रोकनी पड़ गई। सेंट्रल स्टेशन पर कुंडी तोड़कर युवक को निकाला गया।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में लखनऊ से स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के पार्सल यान में घुसे मानसिक रूप से बीमार युवक ने अंदर से कुंडी बंद कर ली। सेंट्रल स्टेशन पर कुंडी तोड़कर उसे निकाला गया। इस दौरान ट्रेन करीब एक घंटे खड़ी रही और शाम को 5:56 बजे रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
लखनऊ से सोमवार दोपहर 3:35 बजे चली ट्रेन में एक युवक पार्सल यान में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसकी जानकारी गार्ड को हुई, तो कानपुर सेंट्रल के कंट्रोल रूम में सूचना दी। कानपुर सेंट्रल पर शाम 4:49 बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर नौ पर पहुंची।
विज्ञापन
तब जीआरपी, आरपीएफ, कामर्शियल और कैरिज एंड वैगन विभाग की टीम ने युवक से दरवाजा खोलने को कहा। इसके बाद कुंडी तोड़कर उसे निकाला गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है और वह मानसिक रूप से बीमार है। उसकी पहचान नहीं हो पाई और बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन