फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mentally ill killed grandmother in unnao

उन्नाव: मानसिक बीमार ने दादी के सिर पर मारा डंडा, इस बात से नाराज होकर दी दर्दनाक मौत

Wed, 06 May 2020 01:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 May 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Mentally ill killed grandmother in unnao
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के सदर कोतवाली के सिलौली गांव में 19 वर्षीय मानसिक बीमार युवक ने मामूली बात पर दादी के सिर में डंडे से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। खून से लथपथ शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 
सिलौली गांव निवासी राजकुमार का 19 वर्षीय बेटा सूरज पिछले कई साल से मानसिक बीमार चल रहा है। उसे दौरे भी आते हैं। बुधवार सुबह परिवार के लोग खेत गए थे। घर पर सूरज के अलावा उसकी 70 वर्षीय दादी रामश्री थी। बुधवार को दोहपर लगभग 12 बजे सूरज ने चाय पी और गिलास बरामदे में रख दिया।
विज्ञापन


चारपाई पर लेटी दादी ने गिलास नाली मेंं रखने की बात कही। जिस पर सूरज ने दादी से गाली-गलौज शुरू कर दी। दादी के फटकार लगाने पर उसने पास में रखा डंडा उठाया और दादी के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुन आसपास के लोगों ने परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन वृद्ध रामश्री को मृत देख बदहवास हो गए। परिजनों ने काफी देर तक पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed