फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Memu reached Pukhrayan station to go to Jhansi, people welcomed the crew

झांसी जाने के लिए पुखरायां स्टेशन पर पहुंची मेमू, लोगों ने चालक दल का किया स्वागत

Fri, 01 Oct 2021 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Memu reached Pukhrayan station to go to Jhansi, people welcomed the crew
पुखरायां स्टेशन पर झांसी जाने के लिए खड़ी मेमू व मौजूद यात्री। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। कानपुर-झांसी रेलवे रूट पर गुरुवार की सुबह नौ बजे पुखरायां स्टेशन पर मेमू पहुंची। इससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। मेमू के पहली बार स्टेशन पर पहुंचने पर लोगों ने निरीक्षक दल और लोको पायलट का मुंह मीठा कराया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

मुख्य संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ ने मंगलवार की शाम चौरा से मलासा स्टेशन तक रेल लाइन के दोहरी करण का निरीक्षण करने के बाद ट्रेन संचालन के लिए अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन

इस पर बुधवार को दोहरीकृत ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन किया गया। गुरुवार इसी रेल पथ से कानपुर से झांसी जाने के लिए मेमू पहली बार पुखरायां स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर दो पर सुबह नौ बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन का संचालन का निरीक्षण कर रहे मुख्य लोको निरीक्षक एके गौतम, यातायात निरीक्षक सुमन कुमार, संचालन कर रहे लोको पायलट ओम प्रकाश और मोहम्मद इरफान, गार्ड एसएस चौहान के साथ स्टेशन अधीक्षक वीके प्रजापति और सहायक स्टेशन मास्टर निशी चौहान को रेलवे बोर्ड के पूर्व सलाहकार सदस्य शेख मोहम्मद, संदीप बंसल, कमल आदि ने माला पहनाकर मुंह मीठा कराया।

मौजूद यात्रियों ने भी ताली बजाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद ट्रेन को झांसी के लिए रवाना कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि मेमू के संचालन से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed