औरैया: ब्रेक शू जलने की गंध आने पर खड़ी रही मेमो ट्रेन, 40 मिनट प्रभावित रहा यातायात
बुधवार सुबह इटावा से कानपुर जा रही मेमो ट्रेन में अचानक जलने की गंध आने पर अफरा तफरी मच गई। करीब चालीस मिनट तक मेमो ट्रेन की जांच पड़ताल की गई। कोई विशेष समस्या न होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के कंचौसी के पास बुधवार को दिल्ली हावड़ा रूट पर इटावा से कानपुर जा रही मेमो ट्रेन के दूसरे इंजन से ब्रेक शू जलने की गंध आने लगी और धुंआ उठने लगा। बताया जा रहा है कि ट्रेन जैसे ही अपने निर्धारित समय 6 बजकर 45 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर एक मालगाड़ी खड़ी होने से डाउन मेन लाइन पर कंचौसी स्टेशन पहुंची। तभी ट्रेन के दूसरे इंजन से ब्रेक शू जलने की गंध आने लगी और धुंआ उठने लगा। ब्रेक शू जलने की अचानक जलने की गंध आने पर अफरा तफरी मच गई।
ड्राइवर ने स्टेशन अधीक्षक को वायरलेस के जरिए यह सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने करीब चालीस मिनट तक मालगाड़ी की जांच पड़ताल की। जांच में पाया गया कि मालगाड़ी के पहिए का ब्रेक शू में मामूली कमी रही, जिसके कारण उसमें जलने की गंध आने लगी थी। कोई विशेष समस्या न होने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
रेलवे कर्मचारियों ने पहिये की जांच पड़ताल की तकनीकी कमी को ठीक किया। लगभग चालीस मिनट बाद ट्रेन को आगे पीछे करके जांच की। सब कुछ ठीक मिलने पर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इसके चलते मेमो ट्रेन सुबह 6:45 बजे से 7 बजकर 23 मिनट तक लगभग चालीस मिनट तक कंचौसी स्टेशन पर ही खड़ी रही। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल पांडेय ने बताया इटावा कानपुर मेमो ट्रेन ब्रेक शू जलने की गंध आने पर चालीस मिनट तक रोका गया तकनीकी कमी होने के कारण कमी को ठीक कर गन्तव्य की ओर रवाना किया गया। इससे दो मालगाड़ियां पीछे आउटर पर खड़ी रहीं।