फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   meeting

तापमान जांच के बाद मतदान कर पाएंगे वोटर

Sat, 24 Apr 2021 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
meeting
वर्चुअल मीटिंग करती सीडीओ सौम्या पांडेय। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सीडीओ सौम्या पांडेय की अध्यक्षता में बूथों की तैयारी को लेकर वर्चुअल बैठक हुई। इसमें मतदान कार्मिकों के लिए भोजन उपलब्धता, सुरक्षा और फर्नीचर आदि उपलब्धता की जांच की। सीडीओ ने अफसरों को निर्देश दिए कि इंफ्रारेड थर्मामीटर से तापमान जांच के बाद वोटर मतदान कर पाएंगे।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक में डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र और सभी बीडीओ के हिस्सा लिया। सीडीओ ने कहा कि कोविड की आपदा में सभी को सुरक्षित रहकर पंचायत चुनाव को संपन्न कराना है। कहा कि सबसे जरूरी है कि बूथों की व्यवस्था। बीएसए को रसोइया का प्रबंध करने के निर्देश पहले दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने डीपीआरओ से कहा कि बूथों में फर्नीचर की व्यवस्था दुरुस्त करा ली जाए। बूथ पर मतदान करने के लिए आने वाले मतदाता का पहले इंफ्रारेड थर्मामीटर से तापमान अवश्य लिया जाए। कोविड का मरीज न होने की तस्दीक के बाद मतदान के लिए आगे भेजा जाए। मतदान कार्मिकों को रात में रुकने के लिए चारपाई व बिस्तर का प्रबंध भी कराने को कहा गया है। उन्होंने सारी व्यवस्थाएं शनिवार को पूर्ण कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत शिकायत करने वालों को चिह्नित कर करें कार्रवाई
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव को देखते हुए कानपुर मंडल के आयुक्त राजशेखर ने शुक्रवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक की। कहा कि चुनाव कंट्रोल रूम पर गलत शिकायत कर भ्रम फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। कहा कि सही शिकायत पर प्रशासन जरूरी त्वरित कदम उठाएगा।
मंडलायुक्त ने डीएम, एसपी व अन्य अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि चुनाव संबंधित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं इसका सत्यापन कर लिया जाए। कोविड नियमों का पालन करके वोटिंग कराई जाए। सीडीओ को निर्देशित कर कहा कि विकास भवन में कंट्रोल रूम सक्रिय रहे। कंट्रोल रूम के नंबरों का प्रचार प्रसार किया जाए।

डीएम ने मंडलायुक्त को जानकारी दी कि पूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली गई है। खामियों को जल्द ठीक करा लिया जाएगा। मतदान केंद्रों पर जाने वाले रास्तों, पुलों इत्यादि को दुरुस्त कर लिया गया है। दिव्यांग मतदाताओं की मदद के लिए दिव्यांग मित्र को नियुक्त किया गया है। आईजी मोहित अग्रवाल ने एसपी केशव कुमार चौधरी से पुलिस बल आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। अति संवेदनशील, अति संवेदनशील प्लस बूथों के क्रिमनल रिकार्ड के व्यक्तियों की पहचान कर शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए। कहा कि सभी पुलिस कर्मी ग्लब्स और मास्क लगाकर ही ड्यूटी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed