फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medicine samples taken from Aggarwal Brothers fail test

Kanpur News: अग्रवाल ब्रदर्स से लिए गए दवाओं के नमूने जांच में फेल

Thu, 04 Dec 2025 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Medicine samples taken from Aggarwal Brothers fail test
कानपुर। बिरहाना रोड व कोपरगंज स्थित अग्रवाल ब्रदर्स से लिए गए दवाओं के नमूने जांच में फेल हो गए हैं। राजकीय प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में उनकी दो तरह की दवा में सॉल्ट कम पाया गया। अग्रवाल ब्रदर्स के यहां टीम ने जुलाई 2025 को छापा मारा था जहां से 10 से 12 तरह की दवाओं के नमूने लिए थे। ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बताया कि अग्रवाल ब्रदर्स के नमूने की रिपोर्ट आ गई है। दो तरह की दवाओं के नमूने फेल पाए गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के साथ ही इनका लाइसेंस भी निरस्त हुआ है।
विज्ञापन


अग्रवाल ब्रदर्स के यहां जुलाई में ड्रग विभाग की टीम ने नशीली दवाओं के शक में छापा मारा था। यहां से उस समय सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजे गए जिनकी रिपोर्ट अब आई है। वहीं, इसके बाद अक्तूबर में भी टीम ने छापा मारा और यहां बिक रही नशीली दवाओं का लेखाजोखा न दे पाने पर नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए समय दिया था। दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने अपनी टीम के साथ यहां छापा मारा। काफी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ ही एक्सपायरी दवाएं भी मिलीं। इतना ही नहीं संचालक ने कंप्यूटर भी हटा दिया जिस पर आयुक्त ने तुरंत एफआईआर कराने के निर्देश दिए। अब इनकी दवाओं के सैंपल भी जांच में फेल हुए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर के मुताबिक इन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed