{"_id":"62cef324b21da11869620f17","slug":"medical-school-is-being-built-at-iit-kanpur-education-minister-will-lay-the-foundation-stone-of-the-school-co-founder-of-indigo-will-also-be-involved","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT Kanpur में बन रहा है मेडिकल स्कूल: शिक्षा मंत्री रखेंगे स्कूल की आधारशिला, इंडिगो के को-फाउंडर भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT Kanpur में बन रहा है मेडिकल स्कूल: शिक्षा मंत्री रखेंगे स्कूल की आधारशिला, इंडिगो के को-फाउंडर भी होंगे शामिल
Wed, 13 Jul 2022 10:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 13 Jul 2022 10:00 PM IST
सार
आईआईटी कानपुर में 16 जुलाई को गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी और यदुपति सिंघानिया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला रखी जाएगी। इस समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर आईआईटी परिसर में बन रहे गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी और यदुपति सिंहानिया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रखेंगे। 16 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष डॉ. के राधाकृष्णन करेंगे।
विज्ञापन
इस मेडिकल स्कूल के लिए पूर्व छात्र इंडिगो के को-फाउंडर राकेश गंगवाल ने 100 करोड़ और जेके सीमेंट लिमिटेड ने 60 करोड़ रुपये दिए हैं। उपनिदेशक प्रो. एस गणेश ने बताया कि कार्यक्रम में मुक्तेश पंत, विनीता पंत, इंडिगो पेंट्स के संस्थापक हेमंत जालान, पूर्व सचिव सौरभ चंद्र, डॉ. विवेक देसाई, डॉ. विक्रम मैथ्यूज आदि आएंगे।
विज्ञापन
इस मेडिकल स्कूल में 450 से अधिक बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कैंसर मरीजों की देखभाल और अनुसंधान के लिए 50 बिस्तरों वाला केंद्र, अकादमिक ब्लॉक, आवासीय ब्लॉक और भविष्य की चिकित्सा में अनुसंधान एवं विकास के लिए उत्कृष्टता के कई केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन