फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mechanic injured in accident dies during treatment

Kanpur News: हादसे में घायल मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत

Sat, 30 Mar 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 30 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mechanic injured in accident dies during treatment
शिवली। सड़क हादसे में गुरुवार को घायल हुए जेसीबी के मिस्त्री की शुक्रवार दोपहर को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कानपुर के थाना रायपुरवा निवासी महताब अली (45) साथी सुरेश के साथ बाइक से जेसीबी मशीन की मरम्मत करने बारनपुर कहिंजरी जा रहा था। शिवली कल्यानपुर रोड पर ककरदही के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे भौंरा निवासी उदयवीर की बाइक से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को सीएचसी शिवली में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर को इलाज के दौरान जेसीबी मिस्त्री महताब अली की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मिस्त्री के शव का कानपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

----
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान में एक महिला ने शुक्रवार को कमरे के अंदर महिला का शव मिला। राम अवतार उर्फ छुन्नी ने बताया कि उसने बेटी सुमन देवी (25 ) की शादी करीब तीन साल पहले विमलेश कुमार राठौर निवासी औरैया से हुई थी। करीब साल भर बेटी मायके में रह रही थी। सुमन का एक बच्चा भी है। शुक्रवार दोपहर चार बजे सुमन घर पर अकेली थी। पिता किसी काम से घर के बाहर गया था। देर शाम को पिता के घर लौटने पर उन्हें बेटी का शव कमरे में मिला। ग्रामीणों में फंदा लगाए जाने की चर्चा रही। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed