{"_id":"698f89f812a7a1cb5605469a","slug":"mbs-and-municipal-corporation-cricket-academy-won-the-matches-kanpur-news-c-362-1-ka11003-141573-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एमबीएस और नगर निगम क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एमबीएस और नगर निगम क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में शुक्रवार को एमबीएस क्रिकेट एकेडमी को ब्लू स्टार क्रिकेट एकेडमी ने 60 रन से हराया। वहीं नगर निगम क्रिकेट एकेडमी ने रामपुरम क्रिकेट एकेडमी को आठ से पराजित किया।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर हुए पहले मैच में एसबीएस क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में सात विकेट पर 189 रन बनाए। टीम से अथर्व ने 105 रन की शतकीय पारी, विष्णु पांडेय ने 50 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नक्ष्य पांडेय ने पांच विकेट लिए। वहीं ब्लू स्टार क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 29.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। टीम से रुद्र रावत ने 73 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आर्यन यादव व मानव द्विवेदी ने तीन-तीन व हर्षवर्धन ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अथर्व को चुना गया।
श्यामनगर स्थित आरपीएसए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में रामपुरम क्रिकेट एकेडमी ने 31.3 ओवर में 92 रन बनाए। टीम से अनिकेत पाल ने 28 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में अंबर ने पांच व आजाद ने दो विकेट लिए। वहीं नगरनिगम क्रिकेट एकेडमी ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 93 रन बनाकर मैच जीता। टीम से मो. शाद ने 45 व आजाद ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आशुतोष व तनय ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अंबर को चुना गया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।