फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mayor said Shyam Biharis statue will be installed Convention center will be named after Sushma

Convention Center Controversy: मेयर बोलीं- श्याम बिहारी की मूर्ति लगवाएंगे…सुषमा के नाम पर होगा कन्वेंशन सेंटर

Sun, 19 Jan 2025 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Jan 2025 12:42 PM IST
सार

Kanpur News: चुन्नीगंज में बन रहे कन्वेंशन सेंटर के नामकरण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पर महापौर ने कहा कि श्याम बिहारी की मूर्ति लगवाएंगे, पर कन्वेंशन सेंटर सुषमा के नाम पर होगा।

विज्ञापन
Mayor said Shyam Biharis statue will be installed Convention center will be named after Sushma
चुन्नीगंज कन्वेंशन सेंटर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर का नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज व पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र के नाम पर रखे जाने को लेकर सांसद और महापौर के बीच चल रहा पत्र युद्ध आरपार की लड़ाई बनता जा रहा है। शनिवार को इस संबंध में पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र के नाम पर सहमति जताते हुए कुछ सामाजिक संगठनों ने पीएम, सीएम और नगर विकास मंत्री को ज्ञापन भेजा है।

विज्ञापन

उधर, महापौर ने साफ तौर पर कहा कि सेंटर का नाम सुषमा स्वराज के नाम पर तय हो गया है, लेकिन श्याम बिहारी मिश्र की पूरे सम्मान के साथ एक आदमकद मूर्ति उनके घर के सामने स्थापित कराएंगे। कन्वेंशन सेंटर के नामकरण को लेकर व्यापारियों की मांग पर एक पत्र पूर्व में सांसद रमेश अवस्थी ने नगर आयुक्त को लिखा था।

विज्ञापन

मामले ने पकड़ लिया तूल
इसमें उन्होंने सेंटर का नाम व्यापारियों के नेता श्याम बिहारी के नाम पर रखने का आग्रह किया था। इसके बाद महापौर ने सांसद को पत्र भेजकर सेंटर का नाम भाजपा की राष्ट्रीय नेता सुषमा स्वराज के नाम पर तय होने की जानकारी दी थी। यहीं से मामले ने तूल पकड़ लिया है।

श्याम बिहारी मिश्र के नाम पर ही होना चाहिए नाम
उप्र श्रमिक बस्ती महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में ज्ञापन केंद्र और प्रदेश सरकार को भेजकर मांग की गई है कि सेंटर का नाम श्याम बिहारी मिश्र के नाम पर ही होना चाहिए। डॉ. दीक्षित ने कहा कि दिवंगत मिश्र यहां के प्रमुख व्यापारी नेता होने के साथ ही चार बार सांसद रहे हैं। व्यापारियों के आंदोलन में कई बार लाठियां भी खाई हैं। ऐसे में उनकी याद में कन्वेंशन सेंटर का नामकरण होना चाहिए।

विज्ञापन

पं. श्याम बिहारी मिश्र ने मुझे राजनीतिक रूप से बहुत संबल दिया है। उनका पूरा सम्मान करते हुए उनकी एक मूर्ति नगर निगम के माध्यम से स्थापित कराई जाएगी। इतना ही नहीं मूर्ति पर मैं स्वयं जाकर पुष्प भी अर्पित करूंगी। चूंकि कन्वेंशन सेंटर का नाम तय हो गया है, उसे कैसे बदला जा सकता है।  -प्रमिला पांडेय महापौर

पूर्व सांसद दिवंगत श्याम बिहारी मिश्र ऐसे नेता रहे हैं, जो कानपुर के जन-मन से जुड़े हैं। ऐसे नेता की याद लगातार बनी रहे, इसके लिए इस सेंटर का नामकरण उनके नाम पर होना चाहिए। इससे कानपुर की जनता को खुशी मिलेगी। -डॉ. शैलेंद्र दीक्षित, भाजपा नेता व प्रदेश अध्यक्ष उप्र श्रमिक बस्ती महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed