फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mayor punished for cutting trees, metro officers were made to sit without AC fans, sought answers from officia

Kanpur: पे़ड़ काटने पर महापौर ने दी सजा, मेट्रो अफसरों को बगैर एसी-पंखे के बैठाया, अधिकारियों से मांगा है जवाब

Sat, 17 Jun 2023 09:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jun 2023 09:14 AM IST
सार

Kanpur News: जूही नहरिया से नौबस्ता तक हरे पेड़ काटने पर महापौर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पेड़ कटवाने वाले मेट्रो अफसरों को बगैर एसी-पंखे के बैठाया। वहीं, पुराने स्काउट भवन का जीर्णोद्धार कराने के बजाय नया भवन बनाने से बृजेंद्र स्वरूप पार्क छोटा हो गया है।

विज्ञापन
Mayor punished for cutting trees, metro officers were made to sit without AC fans, sought answers from officia
अधिकारियों के साथ बैठक करती महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने शुक्रवार को पेड़ कटवाने वाले मेट्रो अफसरों को बैठक में बुलाकर बगैर एसी, पंखे के कमरे में एक घंटे बैठाए रखा। हरे पेड़ कटवाने पर नाराजगी जताई। काटी गई लकड़ी के बारे में अफसर सही जवाब नहीं दे पाए।

विज्ञापन

उन्हें काटे गए पेड़ों के स्थान पर 10 गुना ज्यादा पौधे शहर में ही लगवाने, मकानों के सामने पड़ी डालें तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर ने यूपीएमआरसी और नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

महापौर ने मेट्रो के अधिकारियों से कहा कि जूही पुल से नौबस्ता तक मेट्रो मार्ग के सारे पेड़ काट दिए गए। पेड़ों की डालें मकानों के बाहर पड़ी हैं, उन्हें कौन हटाएगा? मेट्रो ने तुलसी उपवन में भी 45 लाइटें पोल सहित हटाकर नुकसान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने 118 पेड़ और नगर निगम ने 21 पेड़ काटे
बृजेंद्र स्वरूप पार्क में पुराने स्काउट भवन का जीर्णोद्धार कराने के बजाय नया भवन बनाने से पार्क छोटा हो गया। यूपीएमआरसी के उप मुख्य अभियंता मोहित बंसल, बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि जूही पुल से नौबस्ता तक वन विभाग ने 118 पेड़ और नगर निगम ने 21 पेड़ काटे।

10 गुना ज्यादा पेड़ लगाने के निर्देश
वन विभाग को उक्त पेड़ों के एवज में 30 लाख रुपये दिए हैं। इसमें से 10 लाख रुपये काटे गए पेड़ों से 10 गुना ज्यादा पेड़ लगाने और 20 लाख रुपये संरक्षित करने के दिए हैं। मेट्रो के अधिकारियों से पूछा कि जब जूही पुल से नौबस्ता तक वन विभाग की जमीन ही नहीं है।

पूछा- किस आधार पर भुगतान किया गया
किस आधार पर भुगतान किया गया? सारे पेड़ नगर निगम के फुटपाथ पर लगे थे। मेट्रो अधिकारियों का जवाब था कि उक्त आंकलन वन विभाग ने किया था, जिसके आधार पर भुगतान किया गया। यह भी बताया कि मोतीझील स्टेशन के पास 10 मीटर जगह छोड़ी गई है।

घाटमपुर में पौधे क्यों लगाए जाएंगे
इसका सुंदरीकरण कराया जाएगा। महापौर के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त (प्रथम) सूर्यकांत त्रिपाठी ने वन विभाग के एसडीओ से बात की तो चला चला कि इस धन से घाटमपुर में पौधे लगाए जाएंगे। इस पर महापौर ने कहा कि शहर के कटे पेड़ घाटमपुर में क्यों लगाए जाएंगे?

शहर में ही पौधे लगवाने का आश्वासन
जिला वानिकी अधिकारी दिव्या ने सभी पौधे शहर में ही लगवाने का आश्वासन दिया। बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, मार्ग प्रकाश विभाग के प्रभारी विद्या सागर यादव, अधिशासी अभियंता रमेश कुमार पाल, उद्यान अधीक्षक वीके सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed