{"_id":"612a1ba7d051e9403319630e","slug":"mayor-of-kanpur-gave-a-complaint-against-uddhav-thackeray-in-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की मेयर ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर, सीएम योगी पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की मेयर ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर, सीएम योगी पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप
Sat, 28 Aug 2021 04:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 28 Aug 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
मेयर प्रमिला पांडेय
- फोटो : amar ujala
कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ मराठी भाषा में अमर्यादित टिप्पणी की थी। महापौर ने तहरीर देते हुए बताया कि उन्हें इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इसका पता लगा।
उद्धव ठाकरे की अशोभनीय भाषा से प्रतीत होता है कि वो महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में अशांति फैलाना चाहते हैं। उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और जनता का अपमान किया है।
विज्ञापन
उनकी टिप्पणी समाज में आपसी भाईचारे को तोड़ने वाली प्रतीत होती है। स्वरूप नगर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि महापौर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।