फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mayor asks—if MPs and MLAs are working alongside their families, why is there an objection to my son doing so

कानपुर: महापाैर बोलीं- सांसद-विधायक परिवार के साथ काम कर रहे तो मेरे बेटे से आपत्ति क्यों

Sun, 27 Sep 2026 10:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 27 Sep 2026 10:50 PM IST
सार

Kanpur News: बागी पार्षदों से विवाद के बीच बेटे का नाम आने पर महापौर बेटे बंटी के समर्थन में उतरीं।
 

विज्ञापन
Mayor asks—if MPs and MLAs are working alongside their families, why is there an objection to my son doing so
महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : amar ujala

विस्तार

महापौर प्रमिला पांडेय रविवार को अपने बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी का बचाव करते हुए खुलकर मैदान में उतरीं। कहा कि सांसद और विधायक परिवार के साथ काम करते हैं। सांसद का भाई ऑफिस में बैठता है। बेटा भी साथ मिलकर काम करता है। विधायकों के भाई और बेटे भी साथ काम करते हैं तो फिर महापौर का बेटा नगर निगम कार्यालय में क्यों नहीं बैठ सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर निगम सदन में शनिवार को चार बागी पार्षद पहले से हंगामा करने का मन बनाकर आए थे। यह लोग वीडियो रिकॉर्डिंग कर सदन से लाइव कर शहर के एक बड़े नेता को दिखा रहे थे। उनका बेटा अमित पांडेय 20 साल से भाजपा का सक्रिय सदस्य है। कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के बयान से मैं आहत हूं। मैं केवल इतना कहना चाहती हूं कि आरोप राजनीति का हिस्सा हो सकते हैं लेकिन मेरे लिए पार्टी हित ही सर्वोपरि है। हजार झूठ भी एक सत्य को नहीं हिला सकते।
विज्ञापन


20 दिन में दिखेगा असर, बजरी साफ कर बनेंगी सड़कें
महापौर प्रमिला पांडेय ने रविवार को मोतीझील स्थित नगर निगम गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि सोमवार से ही क्षतिग्रस्त सड़कों पर बजरी हटाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अगर अब बारिश न हुई तो पैचवर्क का काम भी तेजी से होगा। सड़कों के निर्माण के साथ नाली जरूर बनाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अन्य विभागों को भी इसके लिए कहा जाएगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम अपनी सड़कों पर बोर्ड लगाएगा जिस पर अधिकारी का नाम व नंबर भी होगा। अन्य विभागों को अपनी सड़कों पर बोर्ड लगवाने और अधिकारी का नंबर दर्ज करने के लिए पत्र भेजेंगे। जलभराव दूर करने की दिशा में भी काम होगा। बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर शहर को किस तरह बेहतर किया जा सकता है इस पर संवाद करेंगी। बारिश की वजह से पैचवर्क को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed