{"_id":"58a9a2044f1c1b0d4cd84923","slug":"mayawati-says-against-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की गाढ़ी कमाई मीडिया पर लुटा रही भाजपाः मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की गाढ़ी कमाई मीडिया पर लुटा रही भाजपाः मायावती
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Feb 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के मौदहा में बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जनसभा के दौरान सपा-कांग्रेस गठबंधन और भाजपा पर हमला बोला। कहा कि भाजपा जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा मीडिया पर खर्च कर रही है।
सदर विधानसभा प्रत्याशी संजय दीक्षित के पक्ष में आयोजित जनसभा में मायावती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। यहां भी नोट बंदी याद दिलाकर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा ने विदेश से 100 दिन में काला धन लाने की बात कही थी। अब सरकार बनने पर 14 दिन में किसानों का कर्ज माफ करने की बात कह जुमलेबाजी कर रहे हैं। इन्हें गुजरात भेज दिया जाएगा। समाजवादी पेंशन योजना पर कहा कि उनकी सरकार में चलाई गई महामाया पेंशन योजना का नाम बदला गया है।
बसपा सुप्रीमो ने भावनात्मक दांव भी खेला। कहा कि मुलायम ने पुत्र मोह में शिवपाल के साथ अन्याय किया है। ये भी कहा कि बसपा सरकार बनी तो अल्पसंख्यक समाज व आर्थिक रूप से पिछड़े समाज को अलग से आरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि गोरक्षा, तीन तलाक जैसे मुद्दे उठाकर मुस्लिमों को डराया जा रहा है। इन्हें शक की निगाह से देखा जा रहा है। उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र में घोषित योजनाओं को भी गिनाया। कहा कि वह किसान व निर्धनों का एक लाख तक का कर्ज माफ करेंगी।