फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mayawati comment on akhilesh yadav and congress

मायावती बोली, अखिलेश दागी चेहरा, सरकार में घुसा लिए गुंडे और माफिया

Mon, 13 Feb 2017 09:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
mayawati comment on akhilesh yadav and congress
हरदोई जनसभा में जनता को संबोधित करती बसपा सुप्रीमो मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरदोई में रैली के दौरान सपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला क‌िया। सपा कांग्रेस गठबंधन भी मायावती के न‌िशाने पर रहा। मायावती ने कहा, स्वार्थ के ल‌िए सपा और कांग्रेस ने गठबंधन क‌िया है। मायावती ने अखिलेश यादव को दागी चेहरा बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार को गुंडों और माफिया की सरकार बताते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दागी मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश में उसूलों के बल पर राजनीति करने की बात कहती थी लेकिन अपने सभी सिद्धातों और उसूलों को ताख पर रखकर सपा से गठबंधन किया है।
विज्ञापन


बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आईटीआई मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा बीजेपी किसी तरह से सत्ता में आ गई तो आरक्षण को पूरी तरह से या तो खत्म कर देगी। मायावती ने कहा क‌ि बीजेपी को हराने के ल‌िए बसपा पूरी तरह से सक्रिय है। नोटबंदी के फैसले से 90 फीसदी लोग आज भी परेशान हैं।
विज्ञापन

 

 

मोदी ने चुनावी वायदों के नाम पर की जुमलेबाजी

mayawati comment on akhilesh yadav and congress
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
मोदी ने चुनावी वायदों के नाम पर की जुमलेबाजी

लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने जनता से बड़े-बड़े वायदे किए थे लेकिन उन्हें पूरा करने में भाजपा सरकार विफल रही है। भाजपा ने विदेशों से काला धन लाकर जनका को देने की बात कही थी। ऐसे ही उन्होंने प्रदेश के किसानों के कर्ज माफी का वायदा किया था। न तो गरीब के खाते में पैसा आया और न ही किसी किसान का कर्ज माफ हुआ। मायवती ने भाजपा के चुनावी वायदों को महज जुमलेबाजी बताया। उन्होंने कहा मोदी ने अपने कार्यकाल में केवल एक बड़ा काम किया वो है उद्योगपतियों को मालामाल करने का काम। 
 

नोटबंदी का फैसला जनपीड़ादायी 

mayawati comment on akhilesh yadav and congress
डेमो

नोटबंदी का फैसला जनपीड़ादायी 
मायावती बोली कालेधन पर अंकुश लगाने की आड़ में जनपीड़ादायी फैसला लिया गया। इसकी मार सीधा गरीबों, मजदूरों और प्रदेश के किसानों पर पड़ी है। भाजपा के नोटबंदी के फैसले से एक ही झटके में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। मायावती ने कालेधन लाने की आड़ में लिए गए नोटबंदी के फैसले को किस्म-किस्म की नाटकबाजी कहा और कहा यहां दाल थोड़ी नहीं बहुत ज्यादा काली है। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जनता को अब तक नहीं बताया कि कितना कलाधन जुटाया गया है।
 

विज्ञापन

प्रदेश में आई भाजपा तो समझो आरक्षण खत्म

mayawati comment on akhilesh yadav and congress
डेमो

प्रदेश में आई भाजपा तो समझो आरक्षण खत्म
इसके अलावा मायवती ने कहा भाजपा अब आरक्षण को खत्म करने की पूरी-पूरी कोशिश में लगी है। हैदराबाद में दलित रोहित वेमुला की मौत का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा भाजपा सरकार दलितों का शोषण कर रही है। यह सरकार प्रदेश में आ गई तो आरक्षण को खत्म कर देगी। मायावतीं बोलीं अगर बसपा सत्ता में आएगी तो गरीबों के एक लाख तक के कर्ज माफ होंगे। एमडीएम में रोटी, सब्जी दाल की जगह दूध ,फल व अंडे और केले पट्टे दिए जाएंगे। जमीन पर कब्जा करने वाले जेल जाएंगे। इसके साथ-साथ पुलिस अवकाश नगदीकरण को भी बहाल किया जाएगा। 

 

मोदी सरकार की करतूतों से मुस्लिम दहशत में

mayawati comment on akhilesh yadav and congress
डेमो
मोदी सरकार की करतूतों से मुस्लिम दहशत में
मायावती ने मुस्लिम वोट बैंक को ध्यान में रखकर भाजपा और सपा पर धावा बोला। उन्होंने कहा भाजपा जामिया मिलिया से अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा छीनने जा रही है। और तो और भाजपा और सपा की करतूतों के चलते अल्पसंख्यक समाज के लोग अपने मजहब की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं। आतंकवाद के नाम पर खासकर यूपी में अल्पसंख्यक समाज के लोगों को ही निशाना बनाया जा रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed