मायावती बोली, अखिलेश दागी चेहरा, सरकार में घुसा लिए गुंडे और माफिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आईटीआई मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा बीजेपी किसी तरह से सत्ता में आ गई तो आरक्षण को पूरी तरह से या तो खत्म कर देगी। मायावती ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए बसपा पूरी तरह से सक्रिय है। नोटबंदी के फैसले से 90 फीसदी लोग आज भी परेशान हैं।
मोदी ने चुनावी वायदों के नाम पर की जुमलेबाजी
लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने जनता से बड़े-बड़े वायदे किए थे लेकिन उन्हें पूरा करने में भाजपा सरकार विफल रही है। भाजपा ने विदेशों से काला धन लाकर जनका को देने की बात कही थी। ऐसे ही उन्होंने प्रदेश के किसानों के कर्ज माफी का वायदा किया था। न तो गरीब के खाते में पैसा आया और न ही किसी किसान का कर्ज माफ हुआ। मायवती ने भाजपा के चुनावी वायदों को महज जुमलेबाजी बताया। उन्होंने कहा मोदी ने अपने कार्यकाल में केवल एक बड़ा काम किया वो है उद्योगपतियों को मालामाल करने का काम।
नोटबंदी का फैसला जनपीड़ादायी
नोटबंदी का फैसला जनपीड़ादायी
मायावती बोली कालेधन पर अंकुश लगाने की आड़ में जनपीड़ादायी फैसला लिया गया। इसकी मार सीधा गरीबों, मजदूरों और प्रदेश के किसानों पर पड़ी है। भाजपा के नोटबंदी के फैसले से एक ही झटके में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। मायावती ने कालेधन लाने की आड़ में लिए गए नोटबंदी के फैसले को किस्म-किस्म की नाटकबाजी कहा और कहा यहां दाल थोड़ी नहीं बहुत ज्यादा काली है। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जनता को अब तक नहीं बताया कि कितना कलाधन जुटाया गया है।
प्रदेश में आई भाजपा तो समझो आरक्षण खत्म
प्रदेश में आई भाजपा तो समझो आरक्षण खत्म
इसके अलावा मायवती ने कहा भाजपा अब आरक्षण को खत्म करने की पूरी-पूरी कोशिश में लगी है। हैदराबाद में दलित रोहित वेमुला की मौत का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा भाजपा सरकार दलितों का शोषण कर रही है। यह सरकार प्रदेश में आ गई तो आरक्षण को खत्म कर देगी। मायावतीं बोलीं अगर बसपा सत्ता में आएगी तो गरीबों के एक लाख तक के कर्ज माफ होंगे। एमडीएम में रोटी, सब्जी दाल की जगह दूध ,फल व अंडे और केले पट्टे दिए जाएंगे। जमीन पर कब्जा करने वाले जेल जाएंगे। इसके साथ-साथ पुलिस अवकाश नगदीकरण को भी बहाल किया जाएगा।
मोदी सरकार की करतूतों से मुस्लिम दहशत में
मायावती ने मुस्लिम वोट बैंक को ध्यान में रखकर भाजपा और सपा पर धावा बोला। उन्होंने कहा भाजपा जामिया मिलिया से अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा छीनने जा रही है। और तो और भाजपा और सपा की करतूतों के चलते अल्पसंख्यक समाज के लोग अपने मजहब की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं। आतंकवाद के नाम पर खासकर यूपी में अल्पसंख्यक समाज के लोगों को ही निशाना बनाया जा रहा है।