फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mawaiya road submerged due to overflowing of Pandu river, disrupted the traffic of eight villages

पांडु नदी उफनाने से मवैया रोड जलमग्र, आठ गांव प्रभावित

Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mawaiya road submerged due to overflowing of Pandu river, disrupted the traffic of eight villages
शिवली-मवैया मार्ग पर भरे पानी से निकलता बाइक सवार। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
शिवली। पांडु नदी उफनाने से शिवली-मवैया मार्ग जलमग्न हो गया है। इससे आठ गांवों की करीब 15 हजार आबादी प्रभावित हुई है। इन गांवों के लोग दूसरे रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पांडु नदी उफनाने से शिवली-रसूलाबाद रोड से मवैया तक करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क पर बरसात का पानी भर गया था। अब यह पानी सड़क पर बढ़ता जा रहा है। हालात ये हैं कि मवैया रोड पर कई फीट पानी भरने से अब हरदियानाला, बक्सपुरवा, कैलई, मवैया, अश्वनीपुरवा, करोम, चंपतपुर, दाईताला गांव के लोगों की आवाजाही इस रास्ते से बंद हो गई है। अब इन गांवों के लोग लगभग डेढ़ किमी का चक्कर लगाकर जैतपुर, औदहा नहर होते हुए शिवली पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बक्सपुरवा गांव के अंशू सिंह व हरदियानाला के प्रधान जनार्दन सिंह ने बताया कि पांडु नदी उफनाने से सड़क जलमग्न हो गई है। मजबूरन दूसरे रास्ते से आवाजाही करनी पड़ रही है। एसडीएम मैथा विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ा है। राजस्व कर्मियों को स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed