फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maulana Kalbe Jawad gave a big statement on Afghanistan issue

चेतावनी: शिया धर्मगुरु ने हिंदुस्तान के लिए तालिबान को बताया खतरा, बोले- इसे अमेरिका-इस्राइल ने किया तैयार

Sun, 22 Aug 2021 06:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Aug 2021 06:12 PM IST
सार

मौलाना ने कहा कि अगर समय रहते तालिबान के खिलाफ खड़ा ना हुआ गया तो सबसे बड़ा खतरा हिंदुस्तान के लिए तालिबान पैदा करेगा, क्योंकि इसे अमेरिका और इस्राइल ने तैयार किया है। 

विज्ञापन
Maulana Kalbe Jawad gave a big statement on Afghanistan issue
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जालौन जिले में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि पूरी दुनिया इस वक्त अफगानिस्तान की ओर देख रही है, पर तालिबान के खिलाफ एकजुटता नहीं दिखा रही है। अगर समय रहते तालिबान के खिलाफ सभी ने एकजुटता नहीं दिखाई, तो यह भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लिए बड़ा खतरा साबित होगा।
विज्ञापन


वह जालौन में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। शहर के शिया मुस्लिमों ने करबला के मैदान में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 जनाशीनों की याद में तीजे का शोक मनाया।
विज्ञापन


सुबह से ही मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा।  कार्यक्रम में मुख्य रूप में शामिल हुए शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने तालिबान पर बोलते हुए कहा कि तालिबान एक ऐसा संगठन है, जिसकी दहशतगर्दी की कोई सीमा नहीं है। वह औरतों व बच्चों पर भी जुल्म करने से नहीं चूकते, जिसका उदाहरण कुछ समय पहले देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालिबान ने पाकिस्तान के सैनिक स्कूल में हमला कर मासूमों को मार डाला था, इससे बड़ी हैवानियत क्या हो सकती है। सभी देशों को तालिबान के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी नसीहत दी, जो तालिबान के पक्ष में बयानबाजी करते हैं।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि हम सभी ने एक अच्छा नेता खो दिया है। कल्याण सिंह एक अच्छे राजनेता थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौलाना अकबर अली नजफी, हाजी हाशिम हुसैन, शबाब हुसैन, नवाब हुसैन, शादाब हुसैन, मासूम अली, इशरत अली आब्दी, वेकार हैदर, अधिवक्ता अली अख्तर आब्दी, अधिवक्ता हैदर अब्बास आदि लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed