फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maulana Abdullah will take charge of Jamiat Ulama

जमीयत उलेमा की कमान संभालेंगे मौलाना अब्दुल्लाह, अपने पिता मौलाना ओसामा की जगह लेंगे

Fri, 14 Aug 2020 11:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Maulana Abdullah will take charge of Jamiat Ulama
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कानपुर शहर की कमान मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी संभालेंगे। यह फैसला शुक्रवार को रजबी रोड स्थित जमीयत उलेमा-ए-हिंद के कार्यालय में सर्वसम्मति से हुआ। मौलाना अब्दुल्लाह के पिता और शहरकाजी रहे मौलाना मतीनुल हक ओसामा लंबे समय तक कानपुर में बतौर जिला महासचिव काम करते रहे।
विज्ञापन


अब यह पद उनके पुत्र को मिला है। जमीअत उलमा शहर कानपुर के अध्यक्ष डाक्टर हलीमुल्लाह खां की अध्यक्षता में बैठक में सभी ने एक राय होकर यह फैसला किया। मौलाना ओसामा के अचानक हुए निधन पर जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों ने अफसोस जाहिर किया।
विज्ञापन


मौलाना ओसामा कानपुर के महासचिव होने के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष भी थे। मौलाना अमीनुल हक ने महासचिव चुने जाने के बाद कहा कि अपने पिता के स्थान को भर पाना हमारे लिये बेहद मुश्किल है। उन्होंने कहा कि किसी पद के मिल जाने से ज्यादा जरूरी होता है कि उस पद से जुड़ी जिम्मेरियों का बखूबी निर्वहन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने पिता और उनसे मुहब्बत करने वालों से मार्गदर्शन करने का निवेदन भी किया। बैठक में जमीअत उलमा शहर कानपुर के उपाध्यक्ष मौलाना नूरूद्दीन अहमद कासमी, सचिव मौलाना मुहम्मद अकरम जामई, मुहकमा ए शरिया व दारूल कजा के अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुर्रशीद कासमी, मौलाना फरीदुद्दीन कासमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed