फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Matters of doctors' ruthlessness

गिड़गिड़ाता रहा पति लेकिन 'धरती के भगवानों का दिल न पसीजा', जच्चा-बच्चा की हुई मौत

Mon, 28 May 2018 09:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
Matters of doctors' ruthlessness
डेमाे पिक
यूपी के उन्नाव जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों के सामने एक व्यक्ति विनती करता रहा कि उसकी पत्नी का इलाज कर दो। लेकिन इन डॉक्टरों का दिल नहीं पसीजा। समय से इलाज न मिलने पर दोनों की मौत हो गई। जच्चा बच्चा की मौत से अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



बीघापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कठार निवासी पवन कुमार ने पत्नी मधु को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार सुबह बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। पति पवन कुमार के अनुसार एएनएम प्रेम दुलारी व आशा बहू सुमन की मौजूदगी में देर शाम मधू ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद मधू व बच्चे की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन



इस पर उसने डॉक्टर पवन के पास जाकर जच्चा बच्चा का इलाज करने के लिए कहा। आरोप है कि वह एक घंटे तक डॉक्टर के चक्कर लगाता रहा लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। इस बीच उसकी मौत हो गई। जच्चा बच्चा की मौत की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। किसी तरह जच्चा बच्चा के शव को अस्पताल से बाहर निकालकर तीमारदारों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन ने बताया कि वह मामले की शिकायत स्वास्थ्य अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री से भी करेगा। उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॅा. पंकज पांडेय ने मामले की जानकारी ही होने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि मौत अस्पताल से बाहर हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed