फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Match in Green Park today, traffic around will be changed

Kanpur News: आज ग्रीन पार्क में मैच, आसपास का बदला रहेगा यातायात

Tue, 30 Sep 2025 02:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Match in Green Park today, traffic around will be changed
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में मंगलवार को भारत ''ए'' और आस्ट्रेलिया ''ए'' के बीच एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसको लेकर स्टेडियम की ओर के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक रविन्द्र कुमार ने बताया कि डायवर्जन आने वाले दर्शकों की भीड़ के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर दिनांक 30 सितंबर दोपहर 12 बजे से रात में मैच समाप्त होने तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

पहला चरण (मुख्य डायवर्जन)
-फूलबाग चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें वीआईपी रोड होकर मर्चेन्ट चैंबर की तरफ जाना है, मेघदूत तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मेघदूत तिराहे से बड़ा चौराहा, परेड चौराहा, चुन्नीगंज होकर अपने गंतव्य को जाएंगे ।
विज्ञापन

-फूलबाग चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें कचहरी व ग्रीनपार्क स्टेडियम जाना है, ऐसे वाहन मेघदूत तिराहा से वीआईपी रोड़ होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे लेकिन डीएवी तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कंपनीबाग चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें सरसैयाघाट चौराहे की तरफ जाना है मर्चेंट चेंबर तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मर्चेंट चैंबर तिराहे से दाहिने मुड़कर
सिल्वर्टन तिराहा, लाल इमली चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-बड़ा चौराहा मूलगंज की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें हडर्ड चौराहा की तरफ जाना है कारसेट/परेड चौराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन कारसेट चौराहा से लाल इमली चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
-भार्गव नर्सिंग होम चौराहा से कोई भी वाहन म्योर मिल तिराहा की तरफ नहीं जाएगा, ऐसे वाहन बड़ा चौराहा या परेड चौराहा होकर अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे।
दूसरा चरण (आवश्यकतानुसार)
रेव थ्री एवं सरसैया घाट:: मर्चेन्ट चैम्बर पर अधिक दबाव होना की स्थिति में कोई भी वाहन रेव थ्ररी तिराहा से मर्चेन्ट चैम्बर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन रेव थ्री तिराहा से दाहिने मुड़कर विजय विला होटल होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
-डीएवी तिराहा से अधिक दबाव होने की स्थिति में डायवर्जन सरसैय्या घाट से किया जाएगा। इस स्थिति में वाहन सरसैय्या घाट से बाएं मुड़कर बड़ा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

तीसरा चरण (आवश्यकतानुसार)

मेघदूत तिराहा एवं रानी घाट:: रेव थ्री पर अधिक दबाव होने की स्थिति में डायवर्जन रानीघाट से किया जाएगा। इस स्थिति में वाहन रानीघाट चौराहा से दाहिने मुड़कर राजीव पैट्रोल पंप होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।


-सरसैयाघाट चौराहा पर यातायात दबाव होने की स्थिति में डायवर्जन मेघदूत तिराहा से किया जायेगा। ऐसी स्थिति में वाहन मेघदूत तिराहा से वीआईपी रोड पर नहीं जा सकेंगे। समस्त प्रकार के वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा होते हुये अपने गंतव्य को जाएंगे।


::::::यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था:::::
पार्किंग स्थल
1. गैस गोदाम ग्राउंड, लठ्ठा कोठी
2- एमजी कॉलेज चौराहा से सिलवर्टन तिराहा के मध्य सड़क के किनारे
3. मैकरॉबर्टगंज फुटबॉल ग्राउंड
4. म्योर मिल ग्राउंड (एफएम कालोनी सिलर्वटन तिराहा)
5. लाल इमली फैक्ट्री मैन गेट के साइड सड़क के दोनो तरफ
6. जीआईसी ग्राउंड, लाल इमली चौराहा
7. मैकरॉबर्टगंज हॉस्पिटल के सामने
8. मिलन गेस्ट हाउस

9. टैफ्को आवासीय परिसर
10. परमट पार्किंग
11. सरसैयाघाट चौराहा से घाट की ओर पार्किंगपुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग स्थल
12. 55 बीएनएनसीसी ऑफिस ग्राउंड
13. डीएवी डिग्री कॉलेज कैम्पस
14. डायल 112 ग्राउंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed