फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Massive Fire in Kanpur, 30 people were saved by breaking glass from building, 11 fire engines brought it under

Massive Fire in Kanpur: पांच मंजिला इमारत में आग, शीशे तोड़ बचाए गए 30 लोग, दमकल की 11 गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 16 Jan 2024 05:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Jan 2024 05:40 AM IST
सार

Kanpur News: रूपम चौराहे के पास स्थित रिहायशी बिल्डिंग में बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे चप्पल कारखाने में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की 11 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Massive Fire in Kanpur, 30 people were saved by breaking glass from building, 11 fire engines brought it under
Massive Fire in Kanpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चमनगंज थानाक्षेत्र के हुमायूंबाग इलाके में रूपम चौराहे के पास स्थित एक पांच मंजिला रिहायशी बिल्डिंग के बेसमेंट में सोमवार रात करीब आठ बजे आग लग गई। बेसमेंट में बने चप्पल कारखाने और कारों में आग लगने के बाद 20 परिवार बिल्डिंग में फंस गए।

विज्ञापन

धुआं सीढि़यों व डक्ट के सहारे ऊपर की ओर उठा तो पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वालों की सांस अटक गई। फ्लैटों में मौजूद महिलाओं व बच्चों ने जान बचाने के लिए खिड़की से चिल्लाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने दमकल व पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

वहीं, कुछ स्थानीय युवकों ने सीढ़ी और रस्सी के सहारे फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। एक बुजुर्ग महिला की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच दमकल ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

चार मंजिलों में कुल 20 फ्लैट बने हुए हैं
हुमायूंबाग स्थित अपना पैलेस नाम से एक पांच मंजिला अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट के बेसमेंट में एक चप्पल कारखाने के अलावा गारमेंट का गोदाम है। वहीं पर गाड़ियां भी खड़ी की जाती हैं। ग्राउंड फ्लोर पर कुछ दुकानें हैं और ऊपर के चार मंजिलों में कुल 20 फ्लैट बने हुए हैं।

विज्ञापन

कुछ लोग सीढ़ी और रस्सी के सहारे पहली मंजिल पर पहुंचे
पहली मंजिल पर रहने वाले इंजमाम उल हक ने बताया कि पिता मो. तारिक और वह घर से बाहर थे। मां ने फोन कर बताया कि बिल्डिंग में आग लग गई है और घर में धुंआ भर गया है। वे लोग सांस नहीं ले पा रहे। भागते हुए घर पहुंचे, तो देखा कि कुछ लोग सीढ़ी और रस्सी के सहारे पहली मंजिल पर पहुंचे।

लोगों को निकालने के साथ आग बुझाने का दोहरा ऑपरेशन 
इसके बाद खिड़की का शीशा तोड़ने के बाद एक-एक कर सभी को बाहर निकालने लगे। इस दौरान दूसरी मंजिला पर रहने वाले आदिल के परिवार की महिलाओं और दो महीने के बच्चे के अलावा अलफ्शा, फातिमा को नीचे उतारा। इस बीच दमकल व पुलिस पहुंच गई और लोगों को निकालने के साथ-साथ आग बुझाने का दोहरा ऑपरेशन शुरू कर दिया।

तीन कार व दो बाइक भी आग की चपेट में आ गईं
स्थिति को देखते हुए डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने आसपास के सभी थानों का फोर्स बुला लिया। हर मंजिल से सभी फ्लैट के निवासियों को निकाला गया। बेसमेंट में बनी दुकानों के अलावा वहां खड़ी तीन कार व दो बाइक भी आग की चपेट में आ गईं थीं। पूरे ऑपरेशन के दौरान शहर के तकरीबन सभी फायर स्टेशन से 11 गाड़ियों को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया गया।

बुजुर्ग की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
बचाव कार्य के दौरान पहली मंजिल पर रहने वाली जीनत निशा नाम की बुजुर्ग महिला बाहर निकलते ही बेहोश होने लगी। सांस लेने में तकलीफ बताने पर उन्हें तुरंत ही पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर है। इसके अलावा एक बिल्ली को भी दमकल की टीम ने बाहर निकाला।

दहशत में दूसरी मंजिल से फेंका डेढ़ साल का बच्चा
अपार्टमेंट में रहने वाली सुमइया फातिमा ने बताया कि दमघोंटू धुएं की वजह से हर तरफ चीखपुकार मची हुई थी। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि बिल्डिंग से बाहर कैसे निकलें। फिर अचानक कुछ लोगों ने सीढ़ी व रस्सी लेकर मदद करनी शुरू की।

लोगों ने उसे कैच कर बचा लिया
वहीं, बचाव के दौरान दूसरी मंजिल पर रहने वाले आदिल का परिवार आग में फंस गया। स्थानीय लोग लोडर से परिवार को उतार रहे थे। इसी दौरान दहशत में एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को नीचे खड़े लोगों की ओर फेंक दिया। हालांकि, लोगों ने उसे कैच कर बचा लिया।

ऑपरेशन के दौरान आग बुझाने से ज्यादा धुएं के बीच संकरी सीढि़यों से लोगों को रेस्क्यू करना चुनौती था। फायर, पुलिस टीम ने करीब 30 से ज्यादा लोगों व दो पालतू बिल्लियों को निकाला। शार्ट सर्किट से आग की आशंका लग रही है। विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।  -दीपक शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed