फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   martyr nitin yadav cousin vipin yadav murder etawah

शहीद नितिन के भाई को दोस्तों ने उतारा मौत के घाट

Thu, 20 Apr 2017 11:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 11:13 PM IST
सार

ब्याज पर रुपये देना तो नहीं बना हत्या का कारण
रुपये देने के बहाने बुलाकर साथी संग मारी थी गोली
उसी की बाइक से शव ले जाकर टैंक में फेंका

विज्ञापन
martyr nitin yadav cousin vipin yadav murder etawah
शहीन नितिन के भाई को उतारा मौत के घाट, सेप्टिक टैंक में मिला शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी व शहीद नितिन यादव के चचेरे भाई विपिन यादव उर्फ मेजर की हत्या के पीछे ब्याज के लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। पिता ने भी इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर ही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह ब्याज पर पैसा देता था।
विज्ञापन


अभी तक पैसों के लेन देन और अवैध संबंध में हत्या की बात सामने आई है। बताया गया है कि मेजर का क्षेत्र में काफी दबदबा था। उसके पिता पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। वह ब्याज पर लोगों को पैसा बांटता था और उनसे अच्छा खासा ब्याज भी वसूलता था। दबंगई के कारण लोग उसके खिलाफ मुंह नहीं खोलते थे। वह लोगों से मनमाने तरीके से अपना पैसा वसूल करता था।
विज्ञापन


बताया गया है कि उसने सूरज को भी ब्याज पर पैसा दिया था। वह उससे काफी रकम भी वसूल चुका था लेकिन अभी तक उसका हिसाब किताब बराबर नहीं हुआ था। वह बाकी का पैसा देने के लिए दबाव बना रहा था लेकिन सूरज के पास पैसा नहीं था। मेजर द्वारा आए दिन धमकी देने से वह काफी परेशान था। यही कारण रहा कि सूरज ने अपने साथी अखिलेश के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज ने उसे फोन कर रुपये देने के लिए बुलाया। उसके बुलावे पर मेजर उसके घर पहुंच गया। वहां पहुंचने पर उसने सूरज से शराब लाने के लिए कहा तो वह शराब लाया। वहीं पर उसने शराब पी। नशा होने के बाद दोनों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या केे बाद दोनों ने उसके शव को उसी की बाइक से ले जाकर सेप्टिक टैंक में डाल दिया। बाद में दोनों ने उसकी बाइक दतावली के पास छोड़ दी। वहां से अपने घर आ गए। बाइक में भी खून लगा था। हत्यारोपियों ने हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश की थी। परिजनों की सक्रियता से मामला जल्दी खुल गया। पुलिस हत्यारोपी अखिलेश की तलाश कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed