फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   married woman torture for dowry in banda, dead body was hanged in home

Banda Crime: विवाहिता से मारपीट कर शव फंदे से लटकाया, पिता बोले- दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

Wed, 21 Dec 2022 05:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Dec 2022 05:04 PM IST
सार

तिंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बे में विवाहिता को मारपीट कर शव फंदे से लटका दिया गया। वहीं, ससुराली घटना के बाद भाग निकले हैं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मायके पक्ष को बुलवाया है। मृतका के पिता ने दहेज में एक लाख रुपये न दे पाने पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
married woman torture for dowry in banda, dead body was hanged in home
मृतका ओमनी गुप्ता अपने पति प्रियांशु के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में दहेज के एक लाख रुपये न दे पाने के चलते ससुरालियों ने पुत्री को मारपीट कर शव फंदे से लटका दिया। पिता ने तिंदवारी थाने में सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी ओमनी गुप्ता (21) पत्नी प्रियांशु गुप्ता का शव कमरे में पंखे के छल्ले से मंगलवार की देर शाम रस्सी से लटका मिला था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मायके पक्ष को बुलाया था। जबकि ससुराली घटना के बाद मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन

मृतका के पिता गौरीशंकर गुप्ता निवासी पथरा थाना नया गांव (चित्रकूट) जनपद सतना ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री ओमनी की शादी 18 फरवरी 2022 को प्रियांशु गुप्ता के साथ की थी। क्षमतानुसार दहेज भी दिया था। शादी के एक महीने बाद ससुराली पुत्री से दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले- ससुर ने बेटी को बुरी नियत से पकड़ा था
ओमनी फोन पर अक्सर उससे एक लाख रुपये देने की बात कहती थी। मारने पीटने का आरोप भी लगाती थी। पिता ने बताया कि 25 मई की रात मृतका ने फोन पर बताया था कि उसके ससुर ने उसके साथ बुरी नियत से पकड़ा भी था। इस पर वह तिंदवारी पहुंचा था और उसने पंचायत भी लगवाई थी।

पंचायत के बाद फिर करने लगे थे परेशान
पंचायत होने के लगभग पांच माह तक किसी प्रकार की कोई बात नहीं हुई। माह नवंबर से पुन: पुत्री के ससुरालीजन उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने लगे। इसी के चलते मंगलवार की देर शाम उन्होंने मारपीट कर पुत्री की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया।

घटना के संबंध में इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर पति प्रियांशु, ससुर अखिलेश गुप्ता, बाबा ससुर रामगोपाल, दादी सास गौरा देवी, ननद मोहनी, देवर हिमांश व अंशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी फरार है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed