फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman's body found hanging in her in-laws' house in Banda

दहेज हत्या: बांदा में मिला विवाहिता का शव, पति अक्सर करता था प्रताड़ित, चार दिन पहले खुद को मारी थी ब्लेड

Sun, 11 Sep 2022 09:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Sep 2022 09:26 PM IST
सार

पैलानी थाना क्षेत्र में दहेज लोभी ससुरालियों ने अपनी बहु की हत्या कर दी। विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है और कहा कि मृतका का पति दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करता था।

विज्ञापन
Married woman's body found hanging in her in-laws' house in Banda
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव में शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पति और अन्य ससुरालीजन अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे। पुलिस को तहरीर और पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन

अमलोर गांव में ज्योति (21) पत्नी चंद्र भवन शनिवार को दोपहर अटारी में दुपट्टे के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों के मुताबिक घटना के वक्त ज्योति घर में अकेली थी। सास कल्ली मंदिर गई थी। पति चंद्र भवन खेत को गया था। लौटकर घर आया, तो पत्नी को फंदे पर लटका देखा। पैलानी थाना पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सीओ गवेंद्र पाल गौतम, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार, पैलानी थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति व खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मृतका के भाई रणधीर सिंह ने बताया कि ज्योति की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी।

आरोप लगाया कि दहेज की मांग लेकर आए दिन पति चंद्र भवन ज्योति के साथ मारपीट करते थे। उसके कोई संतान नहीं थी। यह भी बताया कि ससुरालीजन 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने हत्याकर शव को फंदे पर लटका दिया। पैलानी थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मायके वालों की तहरीर मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

चार दिन पहले खुद को मारी थी ब्लेड

घटना के चार दिन पूर्व ज्योति और उसके पति चंद्रभवन का प्रकरण पुलिस थाने तक पहुंच गया था। मायके वालों का कहना है कि पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर ज्योति ने खुद को ब्लेड मार ली थी। सूचना पर यूपी-112 मौके पर पहुंची थी।

ज्योति का इलाज कराने के बाद दंपती को समझाकर शांत किया था, लेकिन दोनों के बीच अनबन बनी रही। ससुरालीजनों के मुताबिक ज्योति द्वारा आत्महत्या करना इसी का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed