{"_id":"5ee769f58ebc3e433b735793","slug":"married-woman-dies-due-to-electric-shock-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: करंट लगने से विवाहिता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: करंट लगने से विवाहिता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 15 Jun 2020 06:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Jun 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नादखेड़ा में पंखा हटाते समय करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुंचे, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्राम नादखेड़ा निवासी काशीराम खेती करते हैं। रविवार रात उनकी पत्नी पूर्णा देवी (४५) घर के आंगन में अन्य परिजनों के साथ ही सोई थीं। आधी रात में लगभग १२ बजे चारपाई से ही उन्होंने टेबिल फैन को घुमाने का प्रयास किया, तो करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस कर चारपाई के नीचे गिर गईं।
विज्ञापन
रात में लगभग साढ़े १२ बजे पुत्री सविता देवी ने उन्हें बेसुध पड़ा देखा तो जानकारी अन्य परिजनों को दी। परिजन रात में ही पूर्णा देवी को लेकर सीएचसी हरपालपुर गए, लेकिन वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन