{"_id":"650591fcc1c3c825d800ead8","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-father-said-in-laws-beat-her-body-sent-for-postmortem-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पिता बोले- ससुरालियों ने की है मारपीट, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पिता बोले- ससुरालियों ने की है मारपीट, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sat, 16 Sep 2023 05:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 16 Sep 2023 05:33 PM IST
सार
Auraiya Crime: थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के बीमार रहने की बात भी सामने आई है। मामले की जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रिया उर्फ प्रियांशू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी गांव में मायके आई विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। कंचौसी गांव निवासी पियुष कुमार की बेटी प्रियांशू उर्फ प्रिया (30) वर्ष की शनिवार सुबह अचानक से हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। विवाहिता की मौत की जानकारी पर दिबियापुर थाना प्रभारी रामसहाय पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उसने एक वर्ष पहले बेटी की शादी शिवम पुत्र सरमन लाल निवासी लहुआ का पुर्वा थाना मंगलपुर कानपुर देहात के साथ की थी। आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसकी बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
आरोप यह भी लगाया कि 15 सितंबर को ससुरालीजन बेटी को मारपीट कर घर छोड़ गए। शनिवार सुबह हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के बीमार रहने की बात भी सामने आई है। मामले की जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन