{"_id":"67109fcfdb418cda7302500e","slug":"married-woman-committed-suicide-in-kanpur-by-writing-her-pain-in-a-suicide-note-2024-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'ससुर सबको बाहर भेजकर मुझे अकेले में..' शिकायत पर सास कहती हैं ये बात; नोट में दर्द लिख विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'ससुर सबको बाहर भेजकर मुझे अकेले में..' शिकायत पर सास कहती हैं ये बात; नोट में दर्द लिख विवाहिता ने दी जान
Thu, 17 Oct 2024 01:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:09 PM IST
सार
कानपुर में एक विवाहिता ने सुसाइड नोट में दर्द लिखकर खुदकुशी कर ली। दो पन्नों के सुसाइड नोट में उसने ससुर व ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को बयां किया।
विज्ञापन
Married Woman suicide
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैं थक गई हूं अपनी जिंदगी से, ससुर हर वक्त छेड़ता और फिजिकली परेशान करता है। डेढ साल में सबने बहुत सताया है, इन्हें माफ मत करना...। यह गुहार उन्नाव के भगवनखेड़ा निवासी भरत लाल पांडेय की 28 वर्षीय बेटी लिटिल ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान से देने से पहले अपने परिवार से की थी।
दो पन्नों के सुसाइड नोट में उसने ससुर व ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को बयां किया। बताया कि किस तरह ससुर अक्सर छेड़छाड़ करते थे। शिकायत करने पर पति, सास उसे ही गलत ठहराते और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते।
बता दें कि उन्नाव निवासी भरत लाल पांडेय की 28 वर्षीय बेटी लिटिल की शादी साकेतनगर डब्लू ब्लॉक निवासी दुर्गेश मिश्रा के इंजीनियर बेटे उदय मिश्रा से करीब डेढ़ साल पहले के साथ हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को वह घर में मृत मिली थी। ससुराल पक्ष ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की बात कही थी जबकि मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाते हुए पति उदय, सास पुष्पा, ससुर दुर्गेश, देवर सौम्यक समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

Trending Videos
किदवईनगर थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। आगे की जांच के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
उसे किसी और के साथ नहीं देख सकती
सुसाइड नोट में लिटिल ने लिखा कि मैं उदय को बहुत प्यार करती हूं। उसको किसी दूसरे के साथ नहीं देख सकती। इसलिए उसे शादी मत करने देना। हो सके तो उदय मुझे बचा लेना। ससुराल वालों ने बहुत सताया है, इन्हें मौत से बदतर सजा देना।

क्या लिखा था सुसाइड नोट में..
मैं थक गई हूं अपनी जिंदगी से, ससुर हर वक्त छेड़ता और फिजिकली परेशान करता है। आदमी से कहो तो कहते हैं तुम ऐसे ही कहती हो। सास से कहो तो कहती हैं वो बस औरतों के शरीर के साथ खेलते हैं, करते कुछ नहीं। ससुर सबको बाहर भेज कर मुझे अकेले में परेशान करता है। मैंने कई बार मार खाई है। मुझे पति उदय से बहुत प्यार है, मैं उसके साथ जिंदगी जीना चाहती थी पर डेढ साल में सबने बहुत सताया है, इन्हें माफ मत करना...