फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Married woman burnt to death under suspicious circumstances in Etawah, mothers side says murder has taken plac

Etawah: संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की जलकर मौत, मायका पक्ष बोला- हत्या हुई है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 20 Nov 2023 05:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 20 Nov 2023 05:07 PM IST
सार

Etawah News: करीब 15 साल पहले अमित की पहली पत्नी की भी जलकर मौत हुई थी। सुबह बहन ने ससुरालियों से झगड़ा व मारपीट करने की फोन से सूचना दी थी।

विज्ञापन
Married woman burnt to death under suspicious circumstances in Etawah, mothers side says murder has taken plac
प्रियंका की फाइल फोटो और साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के भरथना कस्बे में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की घर के आंगन में जलकर मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया मोहल्ला विशंभर कॉलोनी सुरेश आश्रम वाली गली में सोमवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे घर के आंगन में प्रियंका (30) पत्नी अमित उर्फ सुबोध की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन

ससुर सेवानिवृत फौजी रामनरेश पुलिस को सूचना देने कोतवाली पहुंचे। घटना की जानकारी होने के बाद उक्त थाना क्षेत्र के हथनोली गांव निवासी मायके पक्ष से मां उर्मिला देवी व चचेरा भाई सुमित आदि घर पर पहुंच गए और बाहर से बंद दरवाजे की कुंडी खोलकर घर के आंगन में प्रियंका का जला शव देखकर रोने बिलखने लगे। बताया गया कि घटना के दौरान प्रियंका का पति आढ़त पर काम करने व दो बच्चे स्कूल गए थे।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए
सूचना पर सीओ विवेक जावला, नायब तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र मिश्रा व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने महिला का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतका के चचेरे भाई सुमित ने बताया कि सुबोध की प्रियंका से दूसरी शादी 2014 में हुई थी। उसके तीन पुत्रियां दीपांशी (7), शिवांशी (5), प्रियांशी (3) हैं।

बंटवारे को लेकर मारपीट व प्रताड़ित करने की जानकारी
करीब 15 साल पहले अमित की पहली पत्नी की भी जलकर मौत हुई थी। सुबह बहन ने ससुरालियों से झगड़ा व मारपीट करने की फोन से सूचना दी थी। अचानक फोन बंद होने से अनहोनी की आशंका पर बहन के घर चल दिए। घर के आंगन में बहन का जला शव मिला। बहन पहले भी ससुरालियों से मकान के बंटवारे को लेकर मारपीट व प्रताड़ित करने की जानकारी दे चुकी थी। आज बहन को जलाकर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed