फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married to a young woman by hiding her religion

कन्नौज: फेसबुक पर शादी की फोटो पोस्ट करने पर खुली पोल, धर्म छिपाकर युवती के साथ युवक ने लिए थे सात फेरे

Sun, 20 Dec 2020 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Dec 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Married to a young woman by hiding her religion
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में धर्म छिपाकर एक युवक ने दूसरे धर्म की युवती से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार फेरे लेकर शादी की। उसकी पोल तब खुली जब लड़की के भाई ने शादी की फोटो फेसबुक पर पोस्ट की। कमेंट आते ही परिवार के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। युवती (प्राइवेट शिक्षिका) के भाई ने बताया कि 10 दिसंबर को परिवार सहित लखनऊ में जाकर बहन की शादी की थी। हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी के बाद उसने जयमाला की कुछ फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी थी।
विज्ञापन


यह फोटो देखकर कुछ लोगों ने बताया कि उसकी बहन की जिस युवक से शादी हुई वह दूसरे धर्म का है। यह कमेंट देखते ही पैरों तले जमीन खिसक गई। पड़ताल करने पर मालूम हुआ कि युवक का असली नाम मोहम्मद तौफीक खां पुत्र आरिफ निवासी ग्राम खाडे़देवर गुरसहायगंज कोतवाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने बताया कि बरात की रस्म के दौरान कहीं पर भी मोहम्मद तौफीक खां ने गैर धर्म का होने का एहसास नहीं होने दिया गया। पूरी शादी उसने हिंदू रीति रिवाज से की। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि गैर धर्म के युवक ने हिंदू युवती को धोखे में रखकर हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी गई है। 


कई साल पहले रची थी साजिश
आरोपी बेहद शातिर है। करीब पांच साल से वह हिंदू बनकर रह रहा था। उसने वोटर आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी राहुल वर्मा पुत्र राजेश वर्मा निवासी गुरसहायगंज के नाम से बनवा रखा था। परिवार से अलग रहकर वह लखनऊ में रहने लगा था। कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी को गांव खाड़ेदेवर और लखनऊ में दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed