फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Marriage of Jharkhand boy and Bihar girl in Kanpur Dehat police station

प्रेमी जोड़े की थाने में शादी: सरस्वती के साथ बंधन में बंधा शंकर, ईंट भट्ठे पर इश्क चढ़ा परवान, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 11 Mar 2023 11:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Mar 2023 11:40 PM IST
सार

अमिलिहा गांव के ईंट भट्ठे पर काम करने वाली युवती व युवक का पुलिस ने विवाह कराया है। दोनों को प्रेम काम के दौरान परवान चढ़ा। दोनों परिजनों के विरोध करने की आशंका पर थाने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Marriage of Jharkhand boy and Bihar girl in Kanpur Dehat police station
चौबेपुर थाने में विवाह बंधन में बधे सरस्वती व शंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के चौबेपुर थाना क्षेत्र के अमिलिहा गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली बिहार की युवती और झारखंड के युवक की नजरें मिलीं और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। विरोध की आशंका को देखते हुए युवती ने शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी प्रेम कहानी बताकर विवाह की इच्छा जताई।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर बातचीत की। सभी की सहमति पर थाना परिसर स्थित मंदिर में धूमधाम से दोनों का विवाह कराया।  प्रभारी निरीक्षक जगदीश पांडेय ने बताया कि बिहार की सरस्वती व झारखंड के शंकर एक-दूसरे को पसंद करते हैं, दोनों बालिग हैं। इनके परिजन अमिलिया गांव के ईंट भट्टे पर काम कर करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सरस्वती ने थाने आकर सारी बात बताई और शादी की इच्छा जाहिर की। इसके बाद शंकर से बात की गई तो उसने भी सहमति जताई। इसके बाद दोनों ने अपनी मर्जी से थाने में ही बने के मंदिर में शादी की। जयमाल की रस्म के बाद मिठाई बांटी गई। दोनों के परिजनों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed