{"_id":"5caa4732bdec2214222a9169","slug":"marriage-in-police-station-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई थी युवती, लौटी तो थाने में रचाई शादी, पुलिस कर्मी बने बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई थी युवती, लौटी तो थाने में रचाई शादी, पुलिस कर्मी बने बराती
Mon, 08 Apr 2019 12:57 AM IST
देव कश्यप
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
थाने में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवराजपुर बिल्हौर थाना क्षेत्र के गौरीअभयपुर गांव की एक युवती अपने दोस्त संग चली गई थी। परिजनों ने शिकायत शिवराजपुर पुलिस से की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को ढूंढ निकाला। रविवार को परिजनों के राजी होने के बाद थाना परिसर में ही युवक-युवती की शादी रचाई गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों की निगरानी में विवाह के बाद दोनों को हंसी खुशी घर भेजा गया। इस दौरान पुलिस अफसर-सिपाही और ग्रामीण जनाती-बराती रहे। शिवराजपुर एसओ त्रदीप यादव ने बताया कि क्षेत्र के गौरीअभयपुर गांव निवासी प्रीती, पुत्री शिव प्रकाश एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी सुनील, पुत्र गया प्रसाद निवासी गहलोटन, निवादा थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात के संग चली गई थी।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को प्रीती और सुनील को खोज निकाला। रविवार को दोनों पक्षों के लोग पुलिस थाने पहुंचे और वाद-विवाद करने लगे। कई घंटे तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद पुलिस थाने में ही स्टेज सजाकर प्रीती और सुनील का जयमाल डलवाकर विवाह करा दिया गया।
विज्ञापन