फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Marriage deny murder attempt

निकाह से इनकार पर कत्ल की कोशिश

Fri, 09 Oct 2015 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 09 Oct 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Marriage deny murder attempt

निकाह से इनकार पर शोहदे शमशाद ने बृहस्पतिवार सुबह सानिया का कत्ल करने की कोशिश की। रावतपुर इलाके में उसने बीच सड़क टेंपो रुकवाया और गर्दन पर चापड़ से ताबड़तोड़ दो वार किए।

विज्ञापन


रोकने की कोशिश में सानिया के दाहिने हाथ की नस भी कट गई। कुछ दूर पर मौजूद साइकिल पंचर बनाने वाला जावेद हमलावर की तरफ दौड़ा और चापड़ पकड़ लिया। जावेद की अंगुलियां लहूलुहान हो गईं।
विज्ञापन


जावेद की हिम्मत देख आसपास के लोग भी मदद को दौड़े। सभी ने मिलकर शमशाद को दबोच लिया और पुलिस के हवाले किया। इस बीच शमशाद का साथी सलमान भाग निकला। हैलट में भर्ती सानिया की हालत चिंताजनक है। कल्याणपुर पुलिस मौके पर लगभग 45 मिनट बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सानिया उर्फ शुभि आवास विकास केशवपुरम निवासी अख्तर अली की दूसरे नंबर की बेटी है। परिवार में मां अफसर जहां, चार बहनें और एक भाई आजाद है। सानिया कर्नलगंज निवासी नानी रोशन जहां के घर से कपड़े लाकर सिलाई का काम करती है। इसी से घर का खर्च चलता है। पिता मानसिक अस्वस्थ हैं।

बड़ी बहन रूबी ने बताया कि सानिया सुबह टेंपो से कर्नलगंज जा रही थी। कात्यान स्कूल के पास मुहल्ला निवासी सलमान और एल ब्लाक निवासी शमशाद ने टेंपो रुकवाया। सवारी समझकर टेंपो वाले ने रोक दिया। टेंपो में केवल दो-तीन लोग थे। अचानक शमशाद ने चापड़ निकाला और सानिया पर हमला बोल दिया।

चीख-पुकार मच गई। टेंपो वाला भी मदद को चिल्लाया। शमशाद को चापड़ समेत दबोच लिया गया। पुलिस के पहुंचने पर उसे कल्याणपुर पुलिस के हवाले किया गया।

इधर, सानिया को टेंपो से हैलट पहुंचाया गया। कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए। सानिया की गर्दन का आधा से ज्यादा हिस्सा लटक गया था। दाएं हाथ की नस भी कटी थी। बोलने में दिक्कत के चलते ठीक तरीके से बयान नहीं हो सका। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शीशा कारीगर शमशाद गिरफ्तार है।

वह पेंटर तौफीक का बेटा है। तहरीर के मुताबिक कार्रवाई हो रही है। आरोपी चार साल से प्रेम संबंध की बात कह रहा है। दूसरे साथी को भी जल्द ही पकड़ा जाएगा।

जान पर खेलकर सानिया को बचाया
एक सिरफिरा शोहदा सानिया पर चापड़ से कातिलाना हमला कर रहा था। चंगुल में फंसी सानिया को कुछ समझ नहीं आ रहा था वह सिर्फ चीख रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह वाकया एक-दो नहीं काफी लोग देख रहे थे लेकिन कोई शोहदे शमशाद को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

करीब ही पंचर बना रहे जावेद से नहीं रहा गया। शमशाद सानिया के पेट में चापड़ भोंकने जा रहा था तभी जावेद ने अपना हाथ आगे बढ़ाकर चापड़ पकड़ लिया। उसकी दो अंगुलियां कटीं, खून टपकने लगा लेकिन जावेद ने चापड़ नहीं छोड़ा।


जावेद को अकेले भिड़ा देख भीड़ में से ही कुछ और लोगों की हिम्मत बंधी और उन्होंने शमशाद को दबोच लिया। इधर, शमशाद का साथी सलमान भाग निकला। जावेद आवास विकास तीन कल्याणपुर का रहने वाला है और कात्यान स्कूल के पास इसकी पंचर बनाने की दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed