फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Marriage broken due to lockdown rules

लॉकडाउन की वजह से टूटी शादी, विदाई में देरी पर दूल्हे-दुल्हन के परिजनों में जमकर हुई मारपीट

Tue, 30 Jun 2020 05:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Marriage broken due to lockdown rules
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
लॉकडाउन के नियमों के तहत सामारोह में वक्त की पाबंदियां रिश्तों को तोड़ने के साथ विवाद का कारण बनती जा रही हैं। सोमवार को इटावा जिले के इकदिल में इसी पाबंदी की वजह से लड़के वालों की तरफ से विदाई जल्दी करने का दबाव बनाने पर वर-वधु पक्ष में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


मारपीट में दुल्हन के पिता गंभीर रूप से घायल हुए और शादी भी टूट गई। लड़की वालों की तहरीर पर दुल्हे के घरवालों और मैरिज हॉल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कानपुर देहात जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव निवासी छेदीलाल सोमवार को अपनी दो बेटियों की शादी करने मानिकपुर विसू गांव स्थित माही मैरिज होम पहुंचे थे।
विज्ञापन


लड़के का पिता सुरेंद्र इसी मैरिज होम में चौकीदारी करता है। इसीलिए वह अपने बेटों की शादी इसी मैरिज होम से कर रहा था। शाम करीब 7 बजे शादी की रस्में निभाई जानी थी। तभी लड़के पक्ष की ओर से रस्मों और विदाई कार्यक्रम को जल्द पूरा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की पक्ष ने इसका विरोध किया। दोनों के बीच तनातनी शुरू हो गई। लड़की के पिता छेदीलाल का आरोप है कि मैरिज होम संचालक ने लड़के वालों के साथ मिलकर लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ के सभी लोगों को कमरे में बंद कर दिया।

छेदीलाल की सूचना पर इकदिल थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायल छेदीलाल और उसके दामाद राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में छेदीलाल की तहरीर पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के परमधाम गांव निवासी माही मैरिज होम संचालक रजत त्रिपाठी पुत्र वेद प्रकाश समेत लड़के के पिता सुरेंद्र, उसके बेटे सूरज आदि के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।

जिसमें आरोपी रजत त्रिपाठी पर एससीएसटी एक्ट लगा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी फरार हैं। इस घटना के बाद लड़की के पिता ने शादी से इंकार कर दिया और अपने गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed