फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Marpet in two parties, FIR on 15

Kanpur News: दो पक्षों में मारपीट, 15 पर एफआईआर

Sat, 15 Nov 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Marpet in two parties, FIR on 15
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम लटूपुर में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों ओर से 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एक पक्ष ने आठ लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने सात लोग घायल हो गए। दोनों ने 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक पक्ष के नारद दयाल उर्फ सत्य प्रकार निवासी लटूपुर ने तहरीर दी। बताया कि 12 नवंबर को खेत पर जाते समय श्याम सिंह, साधू सिंह, पंकज कुमार, अंकुल कुमार, रामनरेश, रोहित कुमार, अजीत कुमार और वोवी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में उनका सिर फट गया और आठ टांके लगे। बीच-बचाव में पहुंची उनकी माता ऊषा देवी, पिता रामौतार, भाई सत्यवीर तथा मुकेश, कमलेश और सत्यपाल भी घायल हुए। नारद ने बताया कि वह सैफई में भर्ती थे, इसलिए तहरीर नहीं दे पाए। दूसरी तहरीर रामनरेश ने दी। उनका आरोप है कि नारद नशे की हालत में उनके दिव्यांग भाई सोगेंद्र की बाइक से टकरा गया, जिससे विवाद शुरू हुआ। कुछ देर बाद नारद अपने साथ शिवम उर्फ मोनू, मुकेश, कमलेश, सनोज, विनय उर्फ भोले, सौरभ आदि को लेकर आया और सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर श्याम सिंह, रेखा देवी, रोहित, नीशू आदि बचाव के लिए पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। जान बचाने के लिए सभी लोग भागे लेकिन हादसे में घायल हो गए। पुलिस पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। सैफई थाना पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed